मंडावा। पुलिस ने अवैध शराब के परिवहन के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, दोनों आरोपी मोटरसाइकिल पर बिना लाइसेंस और अनुमति के शराब लेकर जा रहे थे।
पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से अंग्रेजी शराब के 46 पव्वे और KING FISHER बीयर की 12 बोतल बरामद की हैं। शराब परिवहन में इस्तेमाल की जा रही मोटरसाइकिल भी जब्त की गई है।
मुखबिर की सूचना पर रोकी बाइक
पुलिस के अनुसार, 7 सितंबर 2026 को थाना प्रभारी चंद्रभान पुलिस जाप्ते के साथ गश्त पर थे। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि दो व्यक्ति मोटरसाइकिल नंबर RJ18SW9811 पर अवैध शराब लेकर जा रहे हैं।
सूचना के आधार पर पुलिस ने मोटरसाइकिल सवारों को रोककर जांच की। तलाशी के दौरान उनके पास से ROYAL CHALLENGE के 46 पव्वे और KING FISHER बीयर की 12 बोतल मिलीं।
पुलिस ने शराब और मोटरसाइकिल को जब्त कर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। मामले में अभियोग दर्ज कर जांच शुरू की गई।
न्यायालय में किया पेश
पुलिस के मुताबिक, गिरफ्तार दोनों आरोपियों को 8 सितंबर 2026 को न्यायालय में पेश किया गया।
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान असलम (42) पुत्र घासी खां और गौरव (30) पुत्र पवन के रूप में हुई है। दोनों मंडावा कस्बे के वार्ड नंबर 22 के निवासी बताए गए हैं।
पुलिस टीम ने की कार्रवाई
यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक झुंझुनूं कावेन्द्र सिंह सागर के निर्देश, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक देवेन्द्र सिंह राजावत के मार्गदर्शन और झुंझुनूं ग्रामीण वृताधिकारी नरेश कुमार के सुपरविजन में थाना प्रभारी चंद्रभान के नेतृत्व में की गई।






