झुंझुनूं। आगामी नगर निकाय चुनाव के मद्देनजर मंडावा कस्बे में पुलिस ने फ्लैग मार्च निकाला। पुलिस के अनुसार इसका उद्देश्य कस्बे में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के साथ ही आमजन में सुरक्षा की भावना को मजबूत करना है।

फ्लैग मार्च में मंडावा थाना पुलिस के जवानों के साथ क्यूआरटी टीम झुंझुनूं भी शामिल रही।

शांतिपूर्ण और भयमुक्त चुनाव का संदेश

पुलिस अधिकारियों और जवानों ने फ्लैग मार्च के दौरान आमजन को आगामी नगर निकाय चुनाव शांतिपूर्ण एवं भयमुक्त वातावरण में संपन्न कराने का संदेश दिया।

पुलिस ने लोगों से कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस-प्रशासन को अपेक्षित सहयोग प्रदान करने की अपील भी की।

असामाजिक गतिविधियों पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी

पुलिस ने स्पष्ट किया कि चुनाव के दौरान कानून-व्यवस्था भंग करने अथवा किसी भी प्रकार की असामाजिक गतिविधि में शामिल होने वालों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

पुलिस के अनुसार शांतिपूर्ण और निष्पक्ष चुनाव के लिए जिला पुलिस पूरी तरह मुस्तैद है और चुनाव के दौरान सुरक्षा व्यवस्था पर लगातार नजर रखी जाएगी।

अधिकारियों के निर्देशन में हुई कार्रवाई

फ्लैग मार्च झुंझुनूं एसपी कावेन्द्र सिंह सागर IPS के निर्देशानुसार, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मुख्यालय देवेन्द्र सिंह राजावत RPS के मार्गदर्शन और झुंझुनूं ग्रामीण वृत्ताधिकारी नरेश कुमार RPS के सुपरविजन में निकाला गया।

मंडावा थानाधिकारी चन्द्रभान पुलिस निरीक्षक के नेतृत्व में थाना पुलिस जाप्ते और क्यूआरटी टीम ने कस्बे के विभिन्न क्षेत्रों में फ्लैग मार्च किया।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City

The most trusted source for latest news, breaking news and detailed analysis of Jhunjhunu, Sikar and Churu district. We bring news directly to you from Jhunjhunu, Nawalgarh, Mandawa, Chirawa, Udaipurwati,...