मंड्रेला के चिड़ावा बाईपास स्थित वीर भगत सिंह चौक पर 15 अगस्त को 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर ध्वजारोहण कार्यक्रम आयोजित किया गया। मंड्रेला थाना अधिकारी कैलाशचंद शर्मा और सेवानिवृत्त भारतीय सेना के सूबेदार रामु थाखर ने ध्वजारोहण किया, जिसके बाद शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई।

कार्यक्रम में भारत माता की जय और इंकलाब जिंदाबाद के नारों से माहौल देशभक्तिमय हो गया। क्रांतिकारी वीर भगत सिंह ग्रुप के कार्यकर्ताओं और स्थानीय लोगों ने राष्ट्रीय पर्व में उत्साहपूर्वक भाग लिया।

भगत सिंह की प्रतिमा पर किया माल्यार्पण

ध्वजारोहण के बाद वीर भगत सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया। इसके साथ ही कारगिल और पुलवामा में शहीद हुए जवानों के नाम पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धापूर्वक याद किया गया।

कार्यक्रम में मंड्रेला भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष ओमप्रकाश सोनी, नगर मंडल उपाध्यक्ष लीलाधर अवाना और विनोद अवाना ने थाना अधिकारी कैलाशचंद शर्मा का माला पहनाकर स्वागत किया।

युवाओं ने लिया राष्ट्रसेवा का संकल्प

क्रांतिकारी वीर भगत सिंह ग्रुप के संचालक एवं हिंदू युवा वाहिनी के जिला उपाध्यक्ष विकास मेघवाल ने बताया कि संगठन की ओर से हर वर्ष 26 जनवरी और 15 अगस्त जैसे राष्ट्रीय पर्व उत्साह के साथ मनाए जाते हैं। भगत सिंह की जयंती और पुण्यतिथि पर भी उनकी प्रतिमा पर श्रद्धांजलि अर्पित की जाती है।

उन्होंने कहा कि देशभक्ति की भावना और राष्ट्र के प्रति समर्पण को आगे बढ़ाने के उद्देश्य से ऐसे कार्यक्रम लगातार आयोजित किए जाते हैं।

जल्द होगा भगत सिंह सर्किल का उद्घाटन

विकास मेघवाल ने बताया कि वीर भगत सिंह चौक पर आने वाले समय में क्रांतिकारी वीर भगत सिंह सर्किल का निर्माण और उद्घाटन जल्द कराने का प्रयास किया जा रहा है।

कार्यक्रम में शेरा पूनिया, अजय बोला, मनोज, जगदीश, पवन, राहुल मालावत, लखन, हरित पारीक, कुलदीप पारीक, पंकज, सूर्या शर्मा, जगदीश सैनी, सुरेश बोला, हिमांशु बोला, डॉ. श्याम शर्मा, आकाश, शशिकांत शर्मा, कृष्ण मेघवाल, संदीप, देवीलाल, प्रिंस सेन, प्रकाश सैनी, अशोक निर्वाण, गोलू सेन, अरविंद सेन सहित अन्य लोग मौजूद रहे। कार्यक्रम में मातृशक्ति की भी सहभागिता रही।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City

The most trusted source for latest news, breaking news and detailed analysis of Jhunjhunu, Sikar and Churu district. We bring news directly to you from Jhunjhunu, Nawalgarh, Mandawa, Chirawa, Udaipurwati,...