मंड्रेला। हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी स्व. मुकेश पचार, निवासी डूंगर की ढाणी, की 11वीं पुण्यतिथि के अवसर पर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मंड्रेला में रक्तदान शिविर आयोजित किया गया।

शिविर का आयोजन मनोज पचार, धर्मेंद्र पचार, संजय खरबास और पचार परिवार की ओर से किया गया। इसमें ब्लड बैंक झुंझुनूं के सहयोग से 58 यूनिट रक्त संग्रहित किया गया।

CHC प्रभारी ने किया शिविर का शुभारंभ

रक्तदान शिविर का शुभारंभ CHC प्रभारी डॉ. प्रदीप शर्मा और अशोक नुनिया ने किया। शिविर में बड़ी संख्या में लोगों ने पहुंचकर रक्तदान किया।

कार्यक्रम में अनिल कस्वा, प्रदीप मान, हिंदू युवा वाहिनी जिला उपाध्यक्ष विकास मेघवाल, भीवराम पचार और कमल पचार सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।

प्रतिमा के सामने दीप जलाकर दी श्रद्धांजलि

कार्यक्रम के दौरान पचार परिवार ने स्व. मुकेश पचार की प्रतिमा के सामने दीप प्रज्वलित कर पुष्प अर्पित किए और उन्हें श्रद्धांजलि दी।

रक्तदान शिविर में शामिल सभी रक्तदाताओं को पचार परिवार की ओर से प्रमाण पत्र और प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।

बड़ी संख्या में लोग रहे मौजूद

इस अवसर पर सुनील फाड़ल, राजेश फाड़ल, कुलदीप शास्त्री, अजय मान, पूर्व सरपंच सुभाष नीलम मेघवाल, राजेश फाण्डल, सुभाष पेंटर, सरपंच हवासिंह यादव, उर्मिला, सुमन, खुशी, साक्षी, प्रिया, प्रशान्त मान, लक्ष्य, विराट, प्रवीण, राजेश, अनिल, रामनारायण, महेन्द्र महला, सुभाष मिल, रोहितास मिल, यस, अर्जुन पचार सहित अन्य गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

पचार परिवार ने सभी रक्तदाताओं का उनके योगदान के लिए आभार व्यक्त किया और शिविर को सफल बनाने में सहयोग देने वाले सभी लोगों को धन्यवाद दिया।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City

The most trusted source for latest news, breaking news and detailed analysis of Jhunjhunu, Sikar and Churu district. We bring news directly to you from Jhunjhunu, Nawalgarh, Mandawa, Chirawa, Udaipurwati,...