नगरीय निकाय चुनाव-2026 को स्वतंत्र, निष्पक्ष और शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने के लिए झुंझुनूं पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है।

इसी क्रम में मंड्रेला थाना पुलिस और QRT टीम ने कस्बे में संयुक्त पैदल फ्लैग मार्च किया।

प्रमुख मार्गों से होकर निकला मार्च

पुलिस थाना मंड्रेला से शुरू हुआ फ्लैग मार्च शीतला चौक, श्याम मंदिर, पुराना बस स्टैंड, गुमान पार्क और नया बस स्टैंड होते हुए आगे बढ़ा।

इसके बाद पुलिस टीम ने पावर हाउस, वार्ड नंबर 1, होली चौक और मुख्य बाजार सहित प्रमुख स्थानों का दौरा किया। मार्च के दौरान पुलिस ने क्षेत्र की भौगोलिक स्थिति और सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया।

असामाजिक तत्वों को सख्त चेतावनी

फ्लैग मार्च का उद्देश्य आमजन में पुलिस के प्रति विश्वास बढ़ाना और असामाजिक तत्वों में कानून का भय पैदा करना रहा।

पुलिस ने स्पष्ट किया कि चुनाव प्रक्रिया में बाधा डालने, शांति भंग करने या किसी भी तरह की असामाजिक गतिविधि करने वालों के खिलाफ सख्त वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

बिना डर और प्रलोभन के मतदान की अपील

पुलिस टीम ने कस्बे के मतदाताओं से लोकतंत्र के इस महापर्व में बढ़-चढ़कर भाग लेने की अपील की।

मतदाताओं से कहा गया कि वे बिना किसी भय या प्रलोभन के अपने मताधिकार का प्रयोग करें और शांतिपूर्ण चुनाव में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करें।

अफवाहों से दूर रहने का संदेश

पुलिस ने आमजन से सोशल मीडिया और अन्य माध्यमों से फैलने वाली अफवाहों पर ध्यान नहीं देने की अपील की।

साथ ही लोगों से क्षेत्र में शांति और सौहार्द बनाए रखने तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी पुलिस को देने का आह्वान किया गया।

चुनाव को लेकर पुलिस पूरी तरह मुस्तैद

फ्लैग मार्च एसपी कावेन्द्र सिंह सागर के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक देवेंद्र सिंह राजावत के मार्गदर्शन और वृताधिकारी गौरव गुर्जर के नेतृत्व में किया गया।

मंड्रेला थानाधिकारी कैलाशचंद के साथ थाना जाप्ता और QRT जवानों ने इसमें हिस्सा लिया।

जिला पुलिस ने कहा कि निष्पक्ष, शांतिपूर्ण और भयमुक्त मतदान सुनिश्चित करने के लिए पुलिस पूरी तरह मुस्तैद है। चुनाव में किसी भी तरह की बाधा डालने वाले तत्वों के खिलाफ तत्काल कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City

The most trusted source for latest news, breaking news and detailed analysis of Jhunjhunu, Sikar and Churu district. We bring news directly to you from Jhunjhunu, Nawalgarh, Mandawa, Chirawa, Udaipurwati,...