सूरजगढ़ में 1 सितंबर 2026 को आयोजित होने वाले राष्ट्रीय प्रतिभा सम्मान समारोह एवं गांधी सेवा रत्न अवॉर्ड-2026 की जिम्मेदारी शिक्षाविद् एवं समाजसेवी मनजीत सिंह तंवर को सौंपी गई है। आदर्श समाज समिति इंडिया ने उनके पूर्व अनुभव, सामाजिक सक्रियता और संगठनात्मक क्षमता को देखते हुए उन्हें समारोह का प्रभारी बनाया है।

राष्ट्रीय साहित्यिक, सांस्कृतिक एवं सामाजिक संस्थान आदर्श समाज समिति इंडिया की ओर से यह समारोह श्री बजरंग लाल गांधी स्मृति दिवस के अवसर पर आयोजित किया जाएगा।

पूर्व आयोजनों में निभा चुके हैं अहम भूमिका

आदर्श समाज समिति इंडिया के अध्यक्ष धर्मपाल गांधी ने मनजीत सिंह तंवर को आयोजन की जिम्मेदारी सौंपी। उन्होंने बताया कि तंवर पूर्व में भी गांधी सेवा रत्न अवॉर्ड और राष्ट्रीय प्रतिभा सम्मान समारोह के सफल आयोजनों में महत्वपूर्ण भूमिका निभा चुके हैं।

इसी अनुभव को देखते हुए संस्थान ने इस वर्ष भी उन्हें समारोह की जिम्मेदारी दी है। जिम्मेदारी सौंपे जाने के दौरान राष्ट्रीय सरपंच संघ की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं काजड़ा प्रशासक मंजू तंवर, आयोजन समिति के प्रमुख सदस्य सुनील गांधी सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।

इस दौरान समारोह की तैयारियों, व्यवस्थाओं और आयोजन को सफल बनाने को लेकर आवश्यक चर्चा भी की गई।

शिक्षा और सामाजिक क्षेत्र में सक्रिय हैं तंवर

मनजीत सिंह तंवर शिक्षाविद् एवं समाजसेवी होने के साथ-साथ वक्ता के रूप में भी सक्रिय हैं। वे झुंझुनूं जिले के काजड़ा गांव स्थित विवेकानंद पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल के निदेशक हैं।

वे सामाजिक और शैक्षणिक गतिविधियों में लगातार भाग लेते रहे हैं। पूर्व के आयोजनों में उनके योगदान को देखते हुए संस्थान ने उन्हें इस महत्वपूर्ण जिम्मेदारी के लिए चुना है।

प्रतिभाओं के चयन की प्रक्रिया जारी

राष्ट्रीय प्रतिभा सम्मान समारोह एवं गांधी सेवा रत्न अवॉर्ड-2026 के लिए चयन समिति अब तक प्रतिभागियों की तीन सूचियां जारी कर चुकी है। वहीं, विभिन्न क्षेत्रों से प्रतिभाओं के चयन की प्रक्रिया अभी जारी है।

संस्थान के अनुसार, देश के अलग-अलग हिस्सों से प्रतिभागियों के आवेदन और प्रस्ताव प्राप्त हुए हैं। चयन समिति विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान देने वाली प्रतिभाओं का चयन कर रही है।

देशभर की प्रतिभाओं को किया जाएगा सम्मानित

समारोह में देश के विभिन्न राज्यों से आमंत्रित कवि, पत्रकार, खिलाड़ी, पर्यावरण प्रेमी, शिक्षाविद्, लेखक, विधिवेत्ता, कलाकार और साहित्यकार सहित अलग-अलग क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान देने वाली प्रतिभाओं को सम्मानित किया जाएगा।

आयोजकों के अनुसार, समारोह का उद्देश्य समाज और राष्ट्र के लिए उल्लेखनीय कार्य करने वाली प्रतिभाओं को सम्मान देकर उनके योगदान को प्रोत्साहित करना है।

1 सितंबर को सूरजगढ़ में होगा समारोह

राष्ट्रीय प्रतिभा सम्मान समारोह एवं गांधी सेवा रत्न अवॉर्ड-2026 का आयोजन 1 सितंबर 2026 को सुबह 11 बजे होटल रानी बाग, सूरजगढ़, जिला झुंझुनूं में किया जाएगा।

संस्थान ने उम्मीद जताई है कि मनजीत सिंह तंवर अपनी जिम्मेदारी को पूरी निष्ठा और कुशलता से निभाते हुए समारोह के सफल आयोजन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City

The most trusted source for latest news, breaking news and detailed analysis of Jhunjhunu, Sikar and Churu district. We bring news directly to you from Jhunjhunu, Nawalgarh, Mandawa, Chirawa, Udaipurwati,...