झुंझुनूं। श्री राणी सतीजी बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय, झुंझुनूं में जिला स्तरीय 54वीं मातेश्वरी वाद-विवाद प्रतियोगिता-2026 का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में जिले की विभिन्न शिक्षण संस्थाओं के प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। प्रतियोगिता का विषय “क्या महिला आरक्षण बिल राष्ट्रहित में है?” रहा।

प्रतियोगिता में जीबी मोदी पब्लिक स्कूल ने प्रथम स्थान प्राप्त कर चल वैजयन्ती, कप और आकर्षक पुरस्कार अपने नाम किया। वहीं श्री राणी सतीजी बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय द्वितीय स्थान पर रहा और विद्यालय को कप प्रदान किया गया।

दीप प्रज्वलन से हुआ कार्यक्रम का शुभारंभ

कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय शिक्षा संयोजक एवं कार्यक्रम अध्यक्ष ताराचन्द जालान ने दीप प्रज्वलित कर किया। मुख्य अतिथि रामचन्द्र पंसारी रहे, जबकि विशिष्ट अतिथि डॉ. योगिता शर्मा, प्राचार्या जे.बी. शाह गर्ल्स कॉलेज, झुंझुनूं रहीं।

प्रतियोगिता के निर्णायक मंडल में मुकेश कुष्णियाँ, सुश्री सुशीला और डॉ. गोपाल शर्मा शामिल रहे।

इन विद्यार्थियों ने हासिल किए प्रमुख स्थान

प्रतियोगिता में प्रथम वक्ता के रूप में निकिता शर्मा, पुत्री विनय कुमार शर्मा, श्री राणी सतीजी बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय, झुंझुनूं रहीं।

द्वितीय वक्ता अनव्या जैन, पुत्री सुनील जैन, जीबी मोदी पब्लिक स्कूल, शाह मार्केट, झुंझुनूं रहीं।

तृतीय वक्ता के रूप में तनिष्का चौधरी, पुत्री सुरेश कुमार, जीबी मोदी पब्लिक स्कूल, झुंझुनूं रहीं।

प्रतियोगिता में शामिल सभी प्रतिभागियों को सांत्वना पुरस्कार एवं प्रमाण-पत्र प्रदान किए गए।

शिक्षक दिवस पर विद्यालय कर्मचारियों का सम्मान

कार्यक्रम के दौरान शिक्षक दिवस के अवसर पर विद्यालय के सभी कर्मचारियों को भी सम्मानित किया गया। इस दौरान शिक्षकों और विद्यालय कर्मचारियों के योगदान की सराहना की गई।

ये रहे मौजूद

मंच संचालन ज्योति पुरोहित ने किया। कार्यक्रम प्रभारी धारा गौड़ और रचना सोनी रहीं।

इस अवसर पर मंदिर बोर्ड ऑफ ट्रस्टीज एवं विद्यालय शिक्षा संयोजक ताराचन्द जालान, मंदिर बोर्ड ऑफ ट्रस्टीज विवेक एस. रूईया और रमेश पाटोदिया, विद्यालय सचिव लक्ष्मीकांत जी शर्मा, विद्यालय प्रधानाचार्या मधु शर्मा सहित विद्यालय का समस्त स्टाफ मौजूद रहा।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City

The most trusted source for latest news, breaking news and detailed analysis of Jhunjhunu, Sikar and Churu district. We bring news directly to you from Jhunjhunu, Nawalgarh, Mandawa, Chirawa, Udaipurwati,...