झुंझुनूं जिले की मेहाड़ा थाना पुलिस ने अवैध मादक पदार्थों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत NDPS एक्ट में कार्रवाई करते हुए प्रतिबंधित कैप्सूल के 20 पत्ते बरामद किए हैं। पुलिस ने मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार कर उसकी मोटरसाइकिल भी जब्त कर ली है।
पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर हुई कार्रवाई
पुलिस के अनुसार, यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक कावेंद्र सिंह सागर (IPS) के निर्देश, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) देवेंद्र सिंह राजावत (RPS) के निर्देशन तथा वृताधिकारी खेतड़ी राजेंद्र कुमार बुरड़क के सुपरविजन में की गई।
कार्रवाई का नेतृत्व थानाधिकारी रामनारायण चोयल ने किया। गठित टीम ने अवैध मादक पदार्थ एवं आर्म्स एक्ट के तहत चलाए जा रहे अभियान के दौरान कार्रवाई करते हुए Acetaminophen, Tramadol Hydrochloride एवं Dicyclomine Hydrochloride Capsules के कुल 20 पत्ते बरामद किए।
आरोपी गिरफ्तार, मोटरसाइकिल जब्त
पुलिस ने मामले में मुकेश सिंह (32) पुत्र बजरंग सिंह, निवासी बसई, थाना मेहाड़ा को गिरफ्तार किया है। कार्रवाई के दौरान आरोपी के कब्जे से मिली मोटरसाइकिल को भी जब्त कर लिया गया।
पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध NDPS एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है। मामले की जांच जारी है और गिरफ्तार आरोपी से पूछताछ की जा रही है।






