नरहड़। श्री श्री 1008 बनदेव जी महाराज के मेले के अवसर पर शुक्रवार को नरहड़ में जीवनधारा संकल्प फाउंडेशन की ओर से रक्तदान शिविर आयोजित किया गया।

शिविर में युवाओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और कुल 52 यूनिट रक्त संग्रहित किया गया।

युवाओं में दिखा रक्तदान का उत्साह

रक्तदान शिविर के दौरान युवाओं में रक्तदान को लेकर खासा उत्साह देखने को मिला।

संस्था के पदाधिकारी अक्षय विद्रोही और रणवीर सिंह ने रक्तदाताओं का उत्साहवर्धन किया।

उन्होंने कहा कि रक्तदान महादान है। हमारे द्वारा दिया गया रक्त किसी जरूरतमंद मरीज के जीवन को बचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है।

युवाओं से नियमित रक्तदान की अपील

संस्था पदाधिकारियों ने युवाओं से आह्वान किया कि वे भविष्य में भी अधिक से अधिक संख्या में रक्तदान करें।

साथ ही समाज में रक्तदान के प्रति जागरूकता फैलाने और जरूरतमंद लोगों की मदद के लिए आगे आने की अपील की।

संस्था ने रक्तदाताओं का जताया आभार

जीवनधारा संकल्प फाउंडेशन की ओर से सभी रक्तदाताओं और सहयोगियों का आभार व्यक्त किया गया।

संस्था ने कहा कि सामाजिक एवं जनहित के कार्यों में युवाओं की सक्रिय भागीदारी समाज के लिए प्रेरणादायक है। नरहड़ मेले के अवसर पर आयोजित इस रक्तदान शिविर के जरिए युवाओं ने सामाजिक सरोकार का संदेश दिया।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City

The most trusted source for latest news, breaking news and detailed analysis of Jhunjhunu, Sikar and Churu district. We bring news directly to you from Jhunjhunu, Nawalgarh, Mandawa, Chirawa, Udaipurwati,...