मंदिर परिसर में विशेष जल संरक्षण व्यवस्था बनी आकर्षण का केंद्र, वैदिक मंत्रोच्चार के बीच बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने किया पूजन-अर्चन

झुंझुनूं झुंझुनूं जिले के इस्लामपुर कस्बे की सांखला कॉलोनी (वार्ड संख्या 4) स्थित मातृ-पितृ देवो भव शिवालय में सावन मास के प्रथम सोमवार के अवसर पर भगवान नीरेश्वर महादेव का विधि-विधान एवं वैदिक मंत्रोच्चार के साथ रुद्राभिषेक किया गया। धार्मिक आयोजन में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भगवान शिव का जलाभिषेक, पूजन-अर्चन कर आशीर्वाद प्राप्त किया।

पंडित शैलेश शास्त्री के सानिध्य में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य यजमान छोटूराम सैनी एवं उनकी धर्मपत्नी सरोज सैनी सुबह 10:15 बजे पूजन में शामिल हुए। इसके बाद भगवान महादेव का दूध, गन्ने के रस एवं विभिन्न पूजन सामग्रियों से रुद्राभिषेक किया गया। अनुष्ठान के उपरांत भगवान शिव का विशेष श्रृंगार कर महाआरती की गई तथा श्रद्धालुओं में प्रसाद वितरित किया गया।

कार्यक्रम में मंदिर पुजारी पवन शर्मा, पूर्व पंच ताराचंद सैनी, महेश सैनी, राजेश मास्टर, पंकज, रघुवीर, चंदगीराम और सुनील सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु एवं मातृशक्ति उपस्थित रही। पूरे आयोजन के दौरान मंदिर परिसर भक्तिमय वातावरण से सराबोर रहा।

सुभाष सैनी एवं अनिल सैनी ने बताया कि मातृ-पितृ देवो भव शिवालय एवं परिसर स्थित दुर्गा मंदिर का निर्माण वर्ष 2024 में श्रीमती सरला देवी, पत्नी स्वर्गीय नत्थूराम सैनी के पुत्रों द्वारा कराया गया था। तब से मंदिर की देखरेख सांखला कॉलोनी के निवासियों एवं कस्बे के सनातन धर्म प्रेमियों द्वारा की जा रही है।

जल संरक्षण की अनूठी पहल बनी आकर्षण

मंदिर परिसर में जल संरक्षण की विशेष व्यवस्था भी की गई है। आयोजन के दौरान उपयोग किए गए जल के संरक्षण एवं सदुपयोग की व्यवस्था के माध्यम से श्रद्धालुओं को पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया। आयोजकों ने बताया कि धार्मिक आयोजनों के साथ प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण की भावना को बढ़ावा देना भी मंदिर समिति का उद्देश्य है, ताकि आस्था के साथ पर्यावरण संरक्षण का संदेश भी समाज तक पहुंचे।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City

The most trusted source for latest news, breaking news and detailed analysis of Jhunjhunu, Sikar and Churu district. We bring news directly to you from Jhunjhunu, Nawalgarh, Mandawa, Chirawa, Udaipurwati,...