VPL के पहले NEET Booster बैच की छात्रा हर्षिता कौशिक ने हासिल की बड़ी उपलब्धि

झुंझुनूं। स्थानीय गणपति नगर स्थित वी.पी.एल. करियर इंस्टीट्यूट के लिए खुशी और उपलब्धि का अवसर रहा। संस्थान के पहले वर्ष की शुरुआत NEET Booster Batch से हुई थी, जिसका उद्देश्य नीट अभ्यर्थियों को अंतिम चरण में लक्ष्य आधारित और प्रभावी तैयारी करवाना था।

इसी पहले बैच की छात्रा हर्षिता कौशिक पुत्री कृष्ण कुमार कौशिक को NEET काउंसलिंग के प्रथम राउंड में ही सरकारी मेडिकल कॉलेज मिल गया।

सफलता पर हर्षिता का सम्मान

हर्षिता की उपलब्धि पर वी.पी.एल. करियर इंस्टीट्यूट में खुशी का माहौल रहा। इस अवसर पर संस्थान की संरक्षिका विनोद ढूकिया एवं सहायक अभियंता ज्योति ढूकिया ने हर्षिता का तिलकार्चन और माल्यार्पण कर सम्मान किया।

उन्होंने हर्षिता को बधाई देते हुए कहा कि सही रणनीति, निरंतर अभ्यास और शिक्षकों के मार्गदर्शन से कठिन से कठिन लक्ष्य भी हासिल किया जा सकता है।

विद्यार्थियों के लिए बनी प्रेरणा

संस्थान पदाधिकारियों ने हर्षिता की सफलता को अन्य विद्यार्थियों के लिए प्रेरणास्रोत बताया। उन्होंने कहा कि मेहनत के साथ सही दिशा में तैयारी करने से प्रतियोगी परीक्षाओं में बेहतर परिणाम हासिल किए जा सकते हैं।

विद्यार्थियों को लक्ष्य तक पहुंचाना उद्देश्य

सेंटर हेड डॉ. शिखा सहाय ने कहा कि वी.पी.एल. का उद्देश्य केवल विद्यार्थियों को परीक्षा की तैयारी करवाना नहीं है, बल्कि उन्हें उनके लक्ष्य तक पहुंचाने के लिए निरंतर मार्गदर्शन और सहयोग प्रदान करना है।

उन्होंने हर्षिता की सफलता पर खुशी जताते हुए कहा कि यह उपलब्धि संस्थान की पूरी टीम के लिए उत्साह बढ़ाने वाली है।

फैकल्टी ने दी बधाई

एडमिन हेड जितेन्द्र शर्मा ने हर्षिता को उपलब्धि पर बधाई देते हुए उसके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।

इस अवसर पर VPL करियर इंस्टीट्यूट की सभी फैकल्टी ने भी हर्षिता को बधाई दी और चिकित्सा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने के लिए प्रेरित किया।

पहली बैच की सफलता से बढ़ा संस्थान का उत्साह

VPL के पहले NEET Booster Batch की छात्रा का प्रथम राउंड में ही सरकारी मेडिकल कॉलेज में चयन संस्थान के लिए महत्वपूर्ण उपलब्धि माना जा रहा है। हर्षिता की सफलता ने संस्थान के विद्यार्थियों और शिक्षकों के उत्साह को भी बढ़ाया है।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City

The most trusted source for latest news, breaking news and detailed analysis of Jhunjhunu, Sikar and Churu district. We bring news directly to you from Jhunjhunu, Nawalgarh, Mandawa, Chirawa, Udaipurwati,...