झुंझुनूं। गणपति नगर स्थित न्यू राजस्थान बालिका पी.जी. महाविद्यालय में एनएसएस की दोनों इकाइयों के संयुक्त तत्वावधान में 24 सितंबर 2026 को एनएसएस स्थापना दिवस मनाया गया। कार्यक्रम में सामुदायिक सेवा, सामाजिक जिम्मेदारी और राष्ट्रीय एकता के महत्व पर जोर दिया गया।

कार्यक्रम का शुभारंभ संस्था निदेशक इंजी. प्यारेलाल ढूकिया के उद्बोधन से हुआ। उन्होंने स्वयं सेविकाओं को सिंगल यूज प्लास्टिक के बहिष्कार की शपथ दिलाई।

सेवा के रंग, राष्ट्र के संग अभियान की दी जानकारी

संस्था संरक्षिका विनोद ढूकिया ने स्वयं सेविकाओं को विकसित भारत जन सेवा अभियान के तहत चलाए जा रहे ‘सेवा के रंग, राष्ट्र के संग’ अभियान के बारे में जानकारी दी।

उन्होंने स्वयं सेविकाओं को सामाजिक सेवा और जनहित से जुड़े कार्यों में सक्रिय भागीदारी के लिए प्रेरित किया।

‘नॉट मी बट यू’ की भावना अपनाने पर जोर

महाविद्यालय प्राचार्या डॉ. सुमन जानू ने स्वयं सेविकाओं को संबोधित करते हुए एनएसएस के आदर्श वाक्य ‘नॉट मी बट यू’ की भावना को जीवन में अपनाने पर जोर दिया।

उन्होंने सेवा कार्यों में व्यक्तिगत हित से ऊपर समाज और समुदाय के हित को प्राथमिकता देने की बात कही।

राष्ट्रीय प्रतीकों पर बनाई रंगोलियां

एनएसएस प्रभारी पिकेंष ने वार्षिक कार्यक्रम की रूपरेखा से स्वयं सेविकाओं को अवगत कराया। इस अवसर पर ‘विकसित भारत-जन सेवा अभियान’ के तहत ‘सेवा के रंग, राष्ट्र के संग’ अभियान से जुड़ी गतिविधियां आयोजित की गईं।

कार्यक्रम में स्वयं सेविकाओं ने राष्ट्रीय प्रतीकों से संबंधित रंगोलियां बनाकर उनका प्रदर्शन किया।

धन्यवाद भाषण के साथ कार्यक्रम का समापन

कार्यक्रम के अंत में एनएसएस प्रभारी अंजु सैनी ने धन्यवाद भाषण दिया। इसके साथ ही एनएसएस स्थापना दिवस कार्यक्रम का समापन हुआ।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City

The most trusted source for latest news, breaking news and detailed analysis of Jhunjhunu, Sikar and Churu district. We bring news directly to you from Jhunjhunu, Nawalgarh, Mandawa, Chirawa, Udaipurwati,...