झुंझुनूं, गणपति नगर स्थित न्यू राजस्थान बालिका पी.जी. महाविद्यालय में नए शैक्षणिक सत्र की छात्राओं के स्वागत के लिए ‘परवाज 2026’ फ्रेशर पार्टी का आयोजन धूमधाम से किया गया।

कार्यक्रम का उद्देश्य नवप्रवेशित छात्राओं को महाविद्यालय के वातावरण से सहज कराना, संप्रेषण क्षमता और आत्मविश्वास बढ़ाना तथा सीनियर-जूनियर छात्राओं के बीच संवाद को मजबूत करना रहा।

दीप प्रज्ज्वलन से हुआ कार्यक्रम का शुभारंभ

कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि सुनीता यादव, सुश्री मधु यादव, संस्था निदेशक इंजी. प्यारेलाल ढूकिया, संस्था संरक्षिका विनोद ढूकिया और प्राचार्या डॉ. सुमन जानू ने दीप प्रज्ज्वलन एवं सरस्वती वंदना के साथ किया।

इसके बाद छात्राओं के लिए मिस फ्रेशर और मिस पर्सनल्टी सहित विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं।

कोमल बनीं मिस फ्रेशर

प्रतियोगिताओं में छात्राओं ने इंट्रोडेक्शन, टैलेंट शो और प्रश्नोत्तरी सहित विभिन्न राउंड में प्रतिभा का प्रदर्शन किया। निर्णायकों ने प्रदर्शन के आधार पर विजेताओं की घोषणा की।

  • मिस फ्रेशर – कोमल
  • मिस पर्सनल्टी – तमन्ना
  • मिस कॉन्फिडेंट – हिमांशी

छात्राओं को आगे बढ़ने के लिए किया प्रेरित

संस्था निदेशक इंजी. प्यारेलाल ढूकिया ने कार्यक्रम की सराहना करते हुए छात्राओं को प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि यह परंपरा महाविद्यालय की शुरुआत से लगातार चली आ रही है और आगे भी इसे जारी रखा जाना चाहिए।

मुख्य अतिथि सुनीता यादव ने छात्राओं को आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि इस तरह के आयोजन छात्राओं के आत्मविश्वास को बढ़ाने में मदद करते हैं।

वहीं मधु यादव ने छात्राओं को ‘माई भारत पोर्टल’ के बारे में जानकारी दी और महाविद्यालयी शिक्षा के महत्व पर संबोधित किया।

सामूहिक नृत्य के साथ हुआ समापन

कार्यक्रम का समापन सामूहिक नृत्य के साथ हुआ। छात्राओं ने डीजे की धुनों पर नृत्य करते हुए कार्यक्रम का आनंद लिया और यादगार पल बनाए।

कार्यक्रम का संचालन छात्राओं उज्ज्वल और पलक ने किया। इस अवसर पर महाविद्यालय का समस्त स्टाफ और छात्राएं मौजूद रहीं।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City

The most trusted source for latest news, breaking news and detailed analysis of Jhunjhunu, Sikar and Churu district. We bring news directly to you from Jhunjhunu, Nawalgarh, Mandawa, Chirawa, Udaipurwati,...