झुंझुनूं जिले के बगड़ स्थित कृष्णादेवी माहेश्वरी फार्मेसी कॉलेज में गुरुवार, 16 जुलाई 2026 को भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड (सेबी) की गाइडलाइन के अनुसार नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) की ओर से “स्मार्ट निवेशक जागरूकता कार्यक्रम” का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों में वित्तीय साक्षरता बढ़ाना और सुरक्षित निवेश के प्रति जागरूक करना रहा।

यह कार्यक्रम ज्योति माहेश्वरी फाउंडेशन द्वारा संचालित कृष्णादेवी माहेश्वरी फार्मेसी कॉलेज, बगड़ में आयोजित किया गया, जिसमें विद्यार्थियों और स्टाफ सदस्यों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।


निवेश, म्यूचुअल फंड और साइबर सुरक्षा पर दी जानकारी

कार्यक्रम में एनएसई स्मार्ट टीम की सदस्य बबीता पूनियां, रामफल पूनिया और नरेन्द्र पूनिया ने विद्यार्थियों को बजट निर्माण, नियमित बचत, निवेश के विभिन्न विकल्प, म्यूचुअल फंड, शेयर बाजार की मूलभूत जानकारी, जोखिम प्रबंधन, डिजिटल भुगतान सुरक्षा तथा साइबर वित्तीय धोखाधड़ी से बचाव के उपायों पर विस्तार से जानकारी दी।

उन्होंने विद्यार्थियों से अपील की कि किसी भी निवेश से पहले पूरी जानकारी प्राप्त करें, केवल अधिकृत माध्यमों का उपयोग करें तथा अधिक लाभ का दावा करने वाली योजनाओं से सतर्क रहें।


प्राचार्य बोले- वित्तीय रूप से जागरूक होना समय की आवश्यकता

संस्थान के प्राचार्य डॉ. विवेक कौशिक ने अतिथियों का स्वागत करते हुए कहा कि संस्थान का उद्देश्य केवल उत्कृष्ट फार्मासिस्ट तैयार करना ही नहीं, बल्कि विद्यार्थियों को वित्तीय रूप से जागरूक और जिम्मेदार नागरिक बनाना भी है।

उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में प्रत्येक विद्यार्थी के लिए वित्तीय साक्षरता अत्यंत आवश्यक है। सही वित्तीय निर्णय व्यक्ति को आर्थिक रूप से सशक्त बनने की दिशा में प्रेरित करते हैं।


विद्यार्थियों ने उत्साह के साथ लिया हिस्सा

कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों ने वित्तीय प्रबंधन और निवेश से जुड़े विषयों पर जानकारी प्राप्त की तथा विशेषज्ञों से अपने सवाल भी पूछे। अंत में सभी प्रतिभागियों ने सुरक्षित और जिम्मेदार निवेश की आवश्यकता पर बल दिया।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City

The most trusted source for latest news, breaking news and detailed analysis of Jhunjhunu, Sikar and Churu district. We bring news directly to you from Jhunjhunu, Nawalgarh, Mandawa, Chirawa, Udaipurwati,...