झुंझुनूं जिले की पचेरी कलां थाना पुलिस ने अवैध शराब के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 37 लीटर अवैध अंग्रेजी शराब और 32 बीयर की बोतलें जब्त की हैं। पुलिस ने मौके से महिपाल नामक आरोपी को गिरफ्तार कर आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया है।

यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक कावेन्द्र सिंह सागर के निर्देश, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक देवेन्द्र सिंह राजावत के मार्गदर्शन तथा वृताधिकारी नोपाराम भाकर के सुपरविजन में थानाधिकारी बनवारीलाल के नेतृत्व में गठित टीम ने की।

मुखबिर की सूचना पर खोखे पर दी दबिश

पुलिस के अनुसार, अवैध शराब की बिक्री की सूचना मिलने पर पुलिस टीम छोटी पचेरी क्षेत्र में पुराने टोल के पास पहुंची। सड़क किनारे बने एक खोखे की तलाशी लेने पर वहां विभिन्न ब्रांड की अंग्रेजी शराब और बीयर रखी मिली।

मौके पर मौजूद व्यक्ति ने अपना नाम महिपाल पुत्र श्रीराम, निवासी पचेरी खुर्द, थाना पचेरी कलां बताया।

लाइसेंस नहीं मिलने पर शराब जब्त

पुलिस ने आरोपी से शराब रखने और बेचने का अनुज्ञा पत्र (लाइसेंस) मांगा, लेकिन वह कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका।

इसके बाद पुलिस ने विभिन्न ब्रांड की 37 लीटर अंग्रेजी शराब और 32 बीयर की बोतलें जब्त कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया है। फिलहाल मामले की जांच जारी है और यह पता लगाया जा रहा है कि अवैध शराब की आपूर्ति कहां से की जा रही थी तथा इसके पीछे और कौन लोग शामिल हैं।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City

The most trusted source for latest news, breaking news and detailed analysis of Jhunjhunu, Sikar and Churu district. We bring news directly to you from Jhunjhunu, Nawalgarh, Mandawa, Chirawa, Udaipurwati,...