झुंझुनूं। अखिल राजस्थान अनुसूचित जाति, जनजाति, पिछड़ी जाति अधिकारी कर्मचारी संयुक्त महासंघ के झुंझुनूं जिलाध्यक्ष पद पर पवन आलड़िया को पुनः मनोनीत किया गया है।
प्रदेश में केंद्र और राज्य सरकार के विभिन्न विभागों में कार्यरत अनुसूचित जाति, जनजाति और पिछड़ी जाति वर्ग के अधिकारी-कर्मचारियों के संगठन के प्रदेशाध्यक्ष अशोक सामरिया ने यह मनोनयन किया है।
पवन आलड़िया वर्तमान में शहीद राजेश कुमार राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, झांझोत में व्याख्याता के पद पर कार्यरत हैं। वे क्यामसर निवासी हैं और वर्तमान में श्याम नगर, झुंझुनूं में रह रहे हैं।
संगठन के प्रति कर्तव्यनिष्ठता को देखते हुए मिली जिम्मेदारी
महासंघ की ओर से पवन आलड़िया को उनके संगठन के प्रति कार्य और कर्तव्यनिष्ठता को देखते हुए पुनः जिलाध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई है। वे इससे पहले भी महासंघ के झुंझुनूं जिलाध्यक्ष के रूप में जिम्मेदारी निभा रहे हैं।
इसके अलावा आलड़िया पिछले कई वर्षों से सामाजिक क्षेत्र में भी सक्रिय रूप से कार्य कर रहे हैं।
15 दिन में नई कार्यकारिणी का करेंगे गठन
पुनः जिलाध्यक्ष बनाए जाने पर पवन आलड़िया ने कहा कि वे पूरी कर्तव्यनिष्ठा के साथ अपनी जिम्मेदारी का निर्वहन करेंगे।
उन्होंने बताया कि प्रदेशाध्यक्ष की ओर से दिए गए निर्देशों के अनुसार 15 दिन में नई जिला कार्यकारिणी का गठन किया जाएगा। साथ ही एससी, एसटी और ओबीसी वर्ग के कर्मचारी हितों के लिए कार्य करने की बात कही।
समर्थकों ने दी बधाई
पवन आलड़िया के पुनः जिलाध्यक्ष मनोनीत होने पर ग्यारसीलाल जिनोलिया, राकेश डिग्रवाल, अंशु चुनवाल, बलवंत, नंदलाल, कृष्ण कुमार, जीतू कुमारी, कुलदीप, मखन लाल सैनी, लालचंद नायक, कविता और रामजी लाल मीणा सहित अन्य लोगों ने बधाई दी।






