Hindi News / Jhunjhunu News (झुंझुनू समाचार) / Jhunjhunu Video News : 2 करोड़ फिरौती केस का खुलासा, गोदारा गैंग का गुर्गा गिरफ्तार

,

Jhunjhunu Video News : 2 करोड़ फिरौती केस का खुलासा, गोदारा गैंग का गुर्गा गिरफ्तार

Jhunjhunu News (झुंझुनू समाचार) : Jhunjhunu Video News : 2 करोड़ फिरौती केस का खुलासा, गोदारा गैंग का गुर्गा गिरफ्तार

YouTube video
झुंझुनूं, पुलिस थाना पिलानी ने कॉलेज संचालक को जान से मारने की धमकी देकर 2 करोड़ रुपये की फिरौती मांगने के गंभीर मामले का खुलासा किया है। इस प्रकरण में रोहित गोदारा गैंग के गुर्गे को गिरफ्तार किया गया है।

यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक झुंझुनूं बृजेश ज्योति उपाध्याय आईपीएस के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक देवेंद्र सिंह राजावत आरपीएस के मार्गदर्शन एवं वृताधिकारी चिड़ावा विकास धींधवाल आरपीएस के सुपरविजन में की गई।

 कैसे सामने आया मामला

27 सितंबर 2025 को परिवादी संजीव कुमार ने पुलिस थाना पिलानी में रिपोर्ट दर्ज करवाई। रिपोर्ट के अनुसार

  • 14 और 23 सितंबर 2025 को
    उनके मोबाइल पर विदेशी नंबर से वॉइस कॉल आए

  • बाहर का नंबर होने के कारण कॉल रिसीव नहीं की

  • 24 सितंबर को पुनः कॉल आने पर कॉल उठाई

फोन करने वाले व्यक्ति ने खुद को रोहित गोदारा गैंग से जुड़ा बताया, जिसके बाद कॉल काट दी गई।

 व्हाट्सएप पर दी गई धमकी

कॉल के बाद परिवादी के व्हाट्सएप पर वॉइस रिकॉर्डिंग भेजी गई, जिसमें

  • 2 करोड़ रुपये की फिरौती की मांग की गई

  • कहा गया कि यह रोहित गोदारा का संदेश है

  • रिकॉर्डिंग सुनने के बाद कॉल करने को कहा गया

इसके बाद 26 सितंबर 2025 को एक और वॉइस रिकॉर्डिंग भेजी गई, जिसमें

  • परिवादी या उसके परिवार को जान से मारने की धमकी

  • व्हाट्सएप चैट में कॉल न करने पर हत्या की चेतावनी

  • समझौता नहीं करने पर गंभीर परिणाम भुगतने की बात कही गई

 पुलिस की कार्रवाई

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस थाना पिलानी द्वारा अभियोग पंजीबद्ध कर अनुसंधान शुरू किया गया

अनुसंधान के दौरान

  • संदिग्ध व्यक्तियों से पूछताछ

  • रोहित गोदारा गैंग से जुड़े लोगों की जांच

  • लगातार दबिश और सूचना इनपुट जुटाए गए

इन प्रयासों के आधार पर मामले का खुलासा किया गया।

 आरोपी गिरफ्तार

पुलिस ने रोहित गोदारा गैंग के गुर्गे को गिरफ्तार किया

गिरफ्तार आरोपी:

  • नाम: विकास उर्फ दुबे

  • पिता का नाम: सुन्दरपाल धानक

  • उम्र: 21 वर्ष

  • निवास: डिंगली

  • थाना: हमीरवास

  • जिला: चूरू

आरोपी को न्यायालय में पेश कर पुलिस रिमांड प्राप्त किया जाएगा।