पिलानी। झुंझुनूं जिले के पिलानी थाना पुलिस ने अपराध नियंत्रण अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए सक्रिय अपराधी हर्ष उर्फ सिमी की हिस्ट्रीशीट खोली है। पुलिस के अनुसार, थाना क्षेत्र में आपराधिक गतिविधियों में लगातार संलिप्तता के आधार पर यह कार्रवाई की गई है।

पुलिस अधीक्षक कावेन्द्र सिंह सागर के निर्देश, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मुख्यालय देवेन्द्र सिंह राजावत के मार्गदर्शन और चिड़ावा वृत्ताधिकारी विकास धींधवाल के सुपरविजन में थानाधिकारी अलका विश्नोई के नेतृत्व में टीम ने कार्रवाई की।

हिस्ट्रीशीटरों की संख्या बढ़कर 21

पुलिस के मुताबिक हर्ष उर्फ सिमी पुत्र राजेन्द्र, उम्र 24 वर्ष, निवासी वार्ड नंबर 19, भगतसिंह सर्किल के पास पिलानी के खिलाफ हिस्ट्रीशीट खोली गई है।

इस कार्रवाई के बाद पिलानी थाना क्षेत्र में हिस्ट्रीशीटरों की संख्या बढ़कर 21 हो गई है। पुलिस इन हिस्ट्रीशीटरों की गतिविधियों पर लगातार निगरानी रखने की बात कह रही है।

आपराधिक गतिविधियों पर पुलिस की नजर

पुलिस के अनुसार हिस्ट्रीशीटरों की गतिविधियों की नियमित निगरानी की जा रही है। भविष्य में किसी भी आपराधिक गतिविधि में संलिप्तता पाए जाने पर संबंधित व्यक्तियों के खिलाफ नियमानुसार कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

पुलिस ने बताया कि अपराध नियंत्रण और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए आवश्यकतानुसार हिस्ट्रीशीट खोलने सहित अन्य प्रभावी कार्रवाई भी की जाएगी।

निकाय चुनावों को लेकर रिकॉर्ड की जांच

आगामी निकाय चुनावों को देखते हुए पिलानी थाना क्षेत्र में सक्रिय और अन्य आपराधिक प्रवृत्ति वाले व्यक्तियों के रिकॉर्ड की भी जांच की जा रही है।

पुलिस के अनुसार, जांच के आधार पर ऐसे व्यक्तियों के खिलाफ आवश्यकता के अनुसार कार्रवाई की जाएगी, ताकि क्षेत्र में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के साथ अपराध पर प्रभावी नियंत्रण किया जा सके।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City

The most trusted source for latest news, breaking news and detailed analysis of Jhunjhunu, Sikar and Churu district. We bring news directly to you from Jhunjhunu, Nawalgarh, Mandawa, Chirawa, Udaipurwati,...