झुंझुनूं, नगरीय निकाय आम चुनाव-2026 के तहत पिलानी नगर पालिका के वार्ड संख्या 24 के मतदान केंद्र में बदलाव किया गया है।

जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. अरुण गर्ग ने बताया कि पहले वार्ड 24 के लिए निर्धारित किड्स गार्ड स्कूल, बाएं भाग, पिलानी के स्थान पर अब माया गेस्ट हाउस, लोहारू रोड, पिलानी को नया मतदान केंद्र बनाया गया है।

754 मतदाता अब माया गेस्ट हाउस में डालेंगे वोट

नए मतदान केंद्र पर मतदाता सूची के भाग संख्या 01 के कुल 754 मतदाता मतदान करेंगे।

इन सभी मतदाताओं को चुनाव के दिन अब माया गेस्ट हाउस, लोहारू रोड, पिलानी पहुंचकर अपने मताधिकार का प्रयोग करना होगा।

निजी स्वामित्व के कारण बदला मतदान केंद्र

जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि किड्स गार्ड स्कूल, बाएं भाग का भवन अभ्यर्थी विक्रम के निजी स्वामित्व में होने के कारण मतदान केंद्र में बदलाव किया गया है।

उन्होंने बताया कि मतदान केंद्र में किया गया यह परिवर्तन निर्वाचन आयोग से अनुमोदित करवाया गया है। संबंधित मतदाताओं से अपील है कि मतदान दिवस से पहले अपने नए मतदान केंद्र की जानकारी अवश्य कर लें।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City

The most trusted source for latest news, breaking news and detailed analysis of Jhunjhunu, Sikar and Churu district. We bring news directly to you from Jhunjhunu, Nawalgarh, Mandawa, Chirawa, Udaipurwati,...