पिलानी। पिलानी विधानसभा क्षेत्र में युवा कांग्रेस अध्यक्ष पद के चुनाव में संजय स्वामी ने जीत हासिल की है। उन्हें कुल 1639 मत मिले। उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी को 600 से अधिक मतों के अंतर से पराजित किया।

संजय स्वामी के निर्वाचित होने की खबर के बाद समर्थकों और कांग्रेस कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल है। उन्हें बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है।

कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने दी शुभकामनाएं

संजय स्वामी की जीत पर चेयरमैन सुमित्रा सैनी, पार्षद संजय शास्त्री, पार्षद शीशराम सैनी बिल्लू, नगर कांग्रेस अध्यक्ष सूर्यकांत शर्मा और कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष एडवोकेट संजय सैनी ने उन्हें बधाई दी।

इसके अलावा पार्षद प्रतिनिधि निखिल चौधरी, ऑटो यूनियन अध्यक्ष रामनिवास सैनी, मोतीलाल ओजटू, एडवोकेट अरविंद भगत, देवेंद्र सैनी, रविंद्र पुजारी, दयाराम ओजटू, नवनीत लाटा, पूर्व पार्षद चरण सिंह, जगदीश भोमपुरा, श्याम और आशु पारीक (मोंटू) ने भी शुभकामनाएं दीं।

संगठन को मजबूत करने की उम्मीद

बधाई देने वालों ने संजय स्वामी को नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं देते हुए युवा कांग्रेस संगठन को मजबूत करने की उम्मीद जताई।

The most trusted source for latest news, breaking news and detailed analysis of Jhunjhunu, Sikar and Churu district. We bring news directly to you from Jhunjhunu, Nawalgarh, Mandawa, Chirawa, Udaipurwati,...

Manish Sharma is a News Author covering Chirawa. He is committed to providing accurate, timely, and reliable coverage of local news, including civic issues, government updates, education, crime, politics,...