उदयपुरवाटी के पोसाना स्थित अमर शहीद स्मारक में स्वतंत्रता दिवस पर ध्वजारोहण कार्यक्रम गरिमामय और देशभक्ति के माहौल में आयोजित हुआ। कार्यक्रम में ग्रामीणों और शहीद परिवारों के सदस्यों ने भाग लेकर देश की आजादी के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर करने वाले वीर बलिदानियों को श्रद्धापूर्वक याद किया।
ध्वजारोहण के बाद शहीदों की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण और पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गई।
‘भारत माता की जय’ से गूंजा शहीद स्मारक
श्रद्धांजलि कार्यक्रम के दौरान अमर शहीद स्मारक परिसर ‘भारत माता की जय’ के नारों से गूंज उठा। ग्रामीणों ने वीर जवानों के त्याग और बलिदान को याद करते हुए उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया।
कार्यक्रम में देश के प्रति समर्पण और राष्ट्रभक्ति का भाव साफ नजर आया।
एकता और अखंडता की रक्षा का लिया संकल्प
इस अवसर पर ग्रामीणों ने राष्ट्र की एकता, अखंडता और संप्रभुता की रक्षा के लिए सामूहिक संकल्प लिया। वक्ताओं ने शहीदों के बलिदान को आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणा बताया।
कार्यक्रम में सूबेदार नंददेव सिंह, अंकेश पोसाना, प्रधान खैरवा, स्कूल प्रधानाचार्य महेश खेदड़, मोतीराम मेचू, सहीराम खैरवा, मोहन महला, सुरेश चतरावला, सुभाष कांटीवाल, प्रकाश कांटीवाल और राधेश्याम स्वामी सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।






