राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने झुंझुनूं जिला कांग्रेस कमेटी की नई कार्यकारिणी की घोषणा कर दी है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा की अनुशंसा पर संगठन महासचिव ललित तुनवाल द्वारा 31 जुलाई 2026 को नई कार्यकारिणी की सूची जारी की गई।

नई कार्यकारिणी में कुमारी रीटा चौधरी को जिला कांग्रेस कमेटी का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। वहीं प्रकाश गुर्जर अडुका को जिला कांग्रेस कमेटी में सचिव की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

नियुक्ति के बाद समर्थकों में उत्साह

संगठन में नई जिम्मेदारी मिलने के बाद प्रकाश गुर्जर अडुका के समर्थकों और शुभचिंतकों में खुशी का माहौल है। पार्टी कार्यकर्ताओं ने इसे संगठन में सक्रिय कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी देने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया है।

प्रदेश कांग्रेस कमेटी की ओर से जारी नई कार्यकारिणी को आगामी संगठनात्मक गतिविधियों और राजनीतिक कार्यक्रमों को गति देने की दिशा में अहम माना जा रहा है। नई टीम जिले में संगठन को मजबूत करने, कार्यकर्ताओं के बीच समन्वय बढ़ाने और जनसंपर्क अभियान को प्रभावी बनाने की दिशा में कार्य करेगी।

बधाई देने वालों का लगा तांता

प्रकाश गुर्जर अडुका की नियुक्ति के बाद उन्हें शुभकामनाएं देने वालों का सिलसिला लगातार जारी है। पूर्व प्रधान शेरसिंह नेहरा, राजकुमार राठी, राजेंद्र सैनी, लीलाधर गुर्जर अडुका, पूर्व सरपंच जूथाराम, धनखड़ गुर्जर और राजकुमार डेला सहित बड़ी संख्या में सामाजिक, राजनीतिक एवं क्षेत्रीय लोगों ने उन्हें नई जिम्मेदारी के लिए बधाई दी।

समर्थकों ने विश्वास जताया कि प्रकाश गुर्जर अडुका नई जिम्मेदारी के साथ संगठन को मजबूत करने, कार्यकर्ताओं को साथ लेकर चलने और कांग्रेस की नीतियों एवं कार्यक्रमों को जन-जन तक पहुंचाने में सक्रिय भूमिका निभाएंगे।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City

The most trusted source for latest news, breaking news and detailed analysis of Jhunjhunu, Sikar and Churu district. We bring news directly to you from Jhunjhunu, Nawalgarh, Mandawa, Chirawa, Udaipurwati,...

Manish Sharma is a News Author covering Chirawa. He is committed to providing accurate, timely, and reliable coverage of local news, including civic issues, government updates, education, crime, politics,...