विश्व जनसंख्या दिवस के अवसर पर झुंझुनूं के अंबेडकर भवन में जिला स्तरीय सम्मान समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में जनसंख्या नियंत्रण और परिवार कल्याण के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाली पंचायतों एवं कार्मिकों को सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर पंचायत समिति झुंझुनूं क्षेत्र में सबसे कम जनसंख्या वृद्धि दर दर्ज करने वाली ग्राम पंचायत पुरोहितों की ढाणी की सरपंच सरोज सोहू को सम्मानित किया गया।

पंचायत को मिला ₹50 हजार का पुरस्कार

ग्राम पंचायत के उल्लेखनीय कार्य को देखते हुए सम्मान स्वरूप ₹50,000 का नकद पुरस्कार भी प्रदान किया गया। यह सम्मान पंचायत द्वारा परिवार कल्याण और जनसंख्या नियंत्रण के क्षेत्र में किए गए प्रयासों के लिए दिया गया।

जिला कलेक्टर ने पंचायतों की भूमिका को बताया अहम

समारोह के मुख्य अतिथि जिला कलेक्टर अरुण गर्ग ने कहा कि जनसंख्या नियंत्रण में पंचायतों की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि पुरोहितों की ढाणी ग्राम पंचायत ने अपने कार्यों से अन्य पंचायतों के लिए प्रेरणादायक उदाहरण प्रस्तुत किया है।

कार्यक्रम में पूर्व सांसद नरेंद्र खिंचड़, पूर्व विधायक शुभकरण चौधरी, सीएमएचओ डॉ. छोटेलाल गुर्जर, जनप्रतिनिधि, अधिकारी तथा स्वास्थ्य विभाग के कार्मिक भी मौजूद रहे।

सरपंच ने टीम को दिया सफलता का श्रेय

सम्मान प्राप्त करने के बाद सरपंच सरोज सोहू ने कहा कि यह उपलब्धि पूरी ग्राम पंचायत, स्वास्थ्य विभाग की टीम और क्षेत्र के लोगों के सहयोग का परिणाम है।

उन्होंने कहा कि भविष्य में भी परिवार कल्याण और जनसंख्या स्थिरीकरण से जुड़े कार्यक्रमों को पूरी प्रतिबद्धता के साथ आगे बढ़ाया जाएगा।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City

The most trusted source for latest news, breaking news and detailed analysis of Jhunjhunu, Sikar and Churu district. We bring news directly to you from Jhunjhunu, Nawalgarh, Mandawa, Chirawa, Udaipurwati,...