सूरजगढ़, जीवनधारा संकल्प फाउंडेशन के तत्वावधान में शनिवार को रघुनाथपुरा में विशाल स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में युवाओं और ग्रामीणों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए 74 यूनिट रक्तदान किया। आयोजन का उद्देश्य रक्तदान के प्रति जागरूकता बढ़ाने के साथ जरूरतमंद मरीजों के लिए पर्याप्त रक्त उपलब्ध कराने का संदेश देना था।

रक्तदान शिविर में बड़ी संख्या में लोगों की भागीदारी ने मानव सेवा के प्रति समाज की सकारात्मक सोच को भी प्रदर्शित किया।

जनप्रतिनिधियों और अतिथियों ने बढ़ाया उत्साह

शिविर में मुख्य अतिथि के रूप में स्नाइपर नंद किशोर मौजूद रहे। इस अवसर पर भारत शर्मा, संदीप खर्रा, लोकेश चौधरी, पूर्व विधायक सुभाष पुनिया, सचिन बलौदा, चतर सिंह, रामावतार महरिया, रोताश पुनिया, महेंद्र ओला, राजपाल, महासिंह कोठारी, करण सिंह चबरवाल, रामनिवास कोठारी, राजेश गोदारा और यश डैला सहित बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक एवं ग्रामीण उपस्थित रहे।

अतिथियों ने रक्तदाताओं का उत्साहवर्धन करते हुए ऐसे आयोजनों को समाजहित में आवश्यक बताया।

रक्तदान को बताया महादान

संस्था के पदाधिकारी अक्षय विद्रोही, रणवीर सिंह और अजय सांखला ने शिविर के सफल आयोजन में सहयोग देने वाले सभी रक्तदाताओं, अतिथियों और स्वयंसेवकों का आभार व्यक्त किया।

उन्होंने कहा कि रक्तदान ऐसा महादान है, जिससे किसी जरूरतमंद व्यक्ति का जीवन बचाया जा सकता है। उन्होंने युवाओं से नियमित रूप से स्वैच्छिक रक्तदान करने और इस अभियान से अधिक से अधिक लोगों को जोड़ने का आह्वान किया।

रक्तदाताओं का किया सम्मान

शिविर के दौरान रक्तदान करने वाले सभी रक्तदाताओं का सम्मान किया गया। साथ ही उपस्थित लोगों को रक्तदान के महत्व की जानकारी देकर समाज में जागरूकता बढ़ाने का प्रयास किया गया।

आयोजकों ने बताया कि ग्रामीण क्षेत्र में आयोजित इस शिविर को लोगों का भरपूर सहयोग मिला। संस्था ने भविष्य में भी ऐसे जनहितकारी कार्यक्रम आयोजित करने की प्रतिबद्धता जताई।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City

The most trusted source for latest news, breaking news and detailed analysis of Jhunjhunu, Sikar and Churu district. We bring news directly to you from Jhunjhunu, Nawalgarh, Mandawa, Chirawa, Udaipurwati,...

Manish Sharma is a News Author covering Chirawa. He is committed to providing accurate, timely, and reliable coverage of local news, including civic issues, government updates, education, crime, politics,...