झुंझुनूं। जिले के गांव केहरपुरा खुर्द की बहू और महरमपुर की बेटी तथा जयपुर पुलिस दूरसंचार में पदस्थापित कॉस्टेबल राजबाला पूनिया ने आर्म रेसलिंग में शानदार प्रदर्शन किया है।

हाल ही में मधुबन, करनाल (हरियाणा) में आयोजित ऑल इंडिया पुलिस गेम्स में राजबाला ने राजस्थान पुलिस का प्रतिनिधित्व करते हुए आर्म रेसलिंग प्रतियोगिता में गोल्ड मेडल हासिल किया।

प्रतियोगिता में उन्होंने सिक्किम, बिहार, केरल, गुजरात, पंजाब, तमिलनाडु और असम के खिलाड़ियों के खिलाफ मुकाबलों में जीत दर्ज करते हुए स्वर्ण पदक अपने नाम किया।

पहले भी देश-विदेश में जीते पदक

राजबाला पूनिया इससे पहले भी आर्म रेसलिंग में कई पदक जीत चुकी हैं। 2025 में अमेरिका में आयोजित वर्ल्ड पुलिस एंड फायर गेम्स में उन्होंने गोल्ड और सिल्वर मेडल हासिल किया था।

वहीं 2024 के ऑल इंडिया पुलिस गेम्स में भी राजबाला ने गोल्ड मेडल जीता था। इसके अलावा 2023 में जम्मू-कश्मीर में आयोजित ओपन प्रतियोगिता में उन्होंने सिल्वर मेडल हासिल किया।

राजबाला की लगातार उपलब्धियों से राजस्थान पुलिस और उनके क्षेत्र में खुशी का माहौल है। उनकी उपलब्धि को खेल प्रतिभा और पुलिस सेवा के साथ निरंतर मेहनत के उदाहरण के तौर पर देखा जा रहा है।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City

The most trusted source for latest news, breaking news and detailed analysis of Jhunjhunu, Sikar and Churu district. We bring news directly to you from Jhunjhunu, Nawalgarh, Mandawa, Chirawa, Udaipurwati,...