मेहाड़ा। रक्षाबंधन पर्व के अवसर पर पुलिस थाना मेहाड़ा की ओर से महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान और सहायता के प्रति पुलिस की प्रतिबद्धता को मजबूत करने के उद्देश्य से ‘रक्षा का वचन’ अभियान आयोजित किया गया।

अभियान के तहत मेहाड़ा जाटूवास खेल स्टेडियम में जागरूकता कार्यक्रम हुआ। इस दौरान बालिकाओं ने पुलिस अधिकारियों एवं जवानों को राखी बांधी।

पुलिस अधिकारियों और जवानों ने महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान और सहायता के लिए सदैव तत्पर रहने का संकल्प लिया।

महिला सुरक्षा और साइबर अपराध को लेकर जागरूकता

कार्यक्रम में महिलाओं एवं बालिकाओं को महिला सुरक्षा, साइबर अपराध, घरेलू हिंसा और छेड़छाड़ सहित विभिन्न अपराधों से बचाव के उपायों की जानकारी दी गई।

पुलिस ने कहा कि जरूरत पड़ने पर महिलाएं और बालिकाएं बिना संकोच पुलिस से सहायता ले सकती हैं। उन्हें हरसंभव सहयोग उपलब्ध कराने का संदेश भी दिया गया।

युवाओं ने लिया नशे से दूर रहने का संकल्प

मेहाड़ा जाटूवास खेल स्टेडियम में ‘नशे को ना, जिंदगी को हां’ जागरूकता कार्यक्रम भी आयोजित किया गया।

इस दौरान युवाओं को मादक पदार्थों के सेवन से होने वाले शारीरिक और मानसिक दुष्प्रभावों के बारे में बताया गया। युवाओं को एनडीपीएस घटक वाले मादक पदार्थों का सेवन नहीं करने की शपथ दिलाई गई।

पुलिस ने युवाओं से अपील की कि थाना क्षेत्र में मादक पदार्थों के सेवन, भंडारण, खरीद-बिक्री या परिवहन की जानकारी मिलने पर तत्काल पुलिस को सूचना दें।

सड़क सुरक्षा नियमों की भी दी जानकारी

जागरूकता कार्यक्रम में सड़क सुरक्षा और यातायात नियमों को लेकर भी लोगों को जागरूक किया गया।

पुलिस ने शराब का सेवन कर वाहन नहीं चलाने, बिना हेलमेट बाइक नहीं चलाने और वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का इस्तेमाल नहीं करने की हिदायत दी।

हेल्पलाइन नंबरों की दी जानकारी

कार्यक्रम के दौरान महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा से जुड़ी महत्वपूर्ण हेल्पलाइन की जानकारी भी दी गई। लोगों को महिला गरिमा हेल्पलाइन 1090, चाइल्ड हेल्पलाइन 1098, आपातकालीन हेल्पलाइन 112 और साइबर क्राइम हेल्पलाइन 1930 के बारे में बताया गया।

पुलिस ने कहा कि जागरूकता और समय पर सूचना देकर महिला सुरक्षा, साइबर अपराध और नशे जैसी समस्याओं पर प्रभावी रोकथाम की जा सकती है।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City

The most trusted source for latest news, breaking news and detailed analysis of Jhunjhunu, Sikar and Churu district. We bring news directly to you from Jhunjhunu, Nawalgarh, Mandawa, Chirawa, Udaipurwati,...