झुंझुनूं। भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य एवं झुंझुनूं जिला अध्यक्ष रतन सिंह तंवर को राज्य सरकार के प्रशासनिक सुधार विभाग के निर्देश पर बुहाना उपखंड किचन अभाव-अभियोग एवं सतर्कता समिति का सदस्य मनोनीत किया गया है।

नियुक्ति के बाद भाजपा किसान मोर्चा झुंझुनूं कार्यालय में जिला मंत्री राजेंद्र चौधरी के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने रतन सिंह तंवर का स्वागत करते हुए उन्हें नई जिम्मेदारी के लिए बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

कार्यकर्ताओं ने इस नियुक्ति के लिए मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ और भाजपा जिलाध्यक्ष का आभार व्यक्त किया।

आमजन की समस्याओं के निस्तारण पर जोर

भाजपा किसान मोर्चा के मीडिया प्रभारी अनिल स्वामी ने कहा कि रतन सिंह तंवर को समिति का सदस्य बनाए जाने से आमजन की समस्याओं को सामने रखने और उनके त्वरित निस्तारण की दिशा में प्रभावी भूमिका निभाने का अवसर मिलेगा।

उन्होंने बताया कि रतन सिंह तंवर को कुछ दिन पहले ही भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष कैलाश चौधरी ने भाजपा किसान मोर्चा की प्रदेश कार्यसमिति का सदस्य नियुक्त किया था।

कार्यकर्ताओं ने रतन सिंह तंवर को नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं देते हुए संगठन और आमजन के हित में सक्रिय भूमिका निभाने की उम्मीद जताई।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City

The most trusted source for latest news, breaking news and detailed analysis of Jhunjhunu, Sikar and Churu district. We bring news directly to you from Jhunjhunu, Nawalgarh, Mandawa, Chirawa, Udaipurwati,...