राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी (आरएलपी) के समर्थक लक्ष्मण जाजड़ा अपनी पदयात्रा के तहत मंगलवार को झुंझुनूं जिले के चिड़ावा पहुंचे। जोधपुर से केदारनाथ धाम तक पैदल यात्रा पर निकले जाजड़ा का पार्टी कार्यकर्ताओं ने सूरजगढ़ बायपास स्थित राजमंगलम होटल में स्वागत एवं सम्मान किया।
लक्ष्मण जाजड़ा ने बताया कि उन्होंने यह पदयात्रा व्यक्तिगत आस्था के साथ-साथ नागौर सांसद एवं आरएलपी सुप्रीमो हनुमान बेनीवाल के राजस्थान का मुख्यमंत्री बनने की कामना के साथ शुरू की है। यह दावा और उद्देश्य जाजड़ा का स्वयं का है।
पदयात्रा का 12वां दिन, कार्यकर्ताओं ने किया सम्मान
पदयात्रा के 12वें दिन जाजड़ा झुंझुनूं जिले पहुंचे। चिड़ावा में आयोजित स्वागत समारोह का नेतृत्व आरएलपी युवा मोर्चा झुंझुनूं के जिलाध्यक्ष दिनेश सहारण फौजी ने किया, जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य सुशील डांगी ने की।
इस दौरान पार्टी कार्यकर्ताओं ने लक्ष्मण जाजड़ा का माल्यार्पण कर तथा राजस्थानी साफा पहनाकर स्वागत किया। उन्हें परमहंस पंडित गणेश नारायण बावलिया बाबा की स्मृति से जुड़ा स्मृति-चिह्न भी भेंट किया गया।
बगड़ से चिड़ावा तक साथ चले कार्यकर्ता
कार्यक्रम से पहले दिनेश सहारण फौजी बगड़ से चिड़ावा तक पदयात्रा में शामिल रहे। यात्रा के दौरान विभिन्न स्थानों पर कार्यकर्ताओं ने जाजड़ा का स्वागत और उत्साहवर्धन किया। पदयात्रा के 12वें दिन का रात्रि विश्राम चिड़ावा में रखा गया।
क्षेत्र में चर्चा का विषय बनी पदयात्रा
आरएलपी कार्यकर्ताओं के अनुसार, जोधपुर से केदारनाथ धाम तक निकाली जा रही यह पदयात्रा क्षेत्र में चर्चा का विषय बनी हुई है। रास्ते में विभिन्न स्थानों पर स्थानीय लोगों और पार्टी कार्यकर्ताओं द्वारा जाजड़ा का स्वागत किया जा रहा है।
स्वागत समारोह में मनीष थालौर, मुकेश धनखड़, सोमवीर पूनिया, राजेंद्र गोदारा, प्रदीप अग्रवाल, राजेश भालोठिया, सुशील कोठारी, विकास बुडानिया, विकास पूनिया, संदीप डांगी, सुनील झाझड़िया, प्रेम पूनिया, सोनू पूनिया, आशीष पूनिया, सुनील पूनिया, होशियार सिंह, शास्त्री बिशनपुरा और संदीप कटेवा सहित बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।






