झुंझुनूं। सेठ नेतराम नागराज कन्या महाविद्यालय में छात्राओं पर ड्रेस कोड लागू करने के कथित दबाव के विरोध में छात्र संगठन एसएफआई ने राज्यपाल के नाम प्राचार्य को ज्ञापन सौंपा। संगठन ने महाविद्यालय प्रशासन से ड्रेस लागू करने की प्रक्रिया पर रोक लगाने की मांग की है।

एसएफआई तहसील कमेटी की संयुक्त सचिव प्रिया चौधरी ने प्रेस नोट जारी कर आरोप लगाया कि महाविद्यालय प्रशासन बिना किसी आदेश और यूजीसी के निर्देश के छात्राओं पर ड्रेस लागू कराने का दबाव बना रहा है। संगठन ने इसका विरोध जताया है।

ड्रेस कोड को लेकर SFI ने जताया विरोध

तहसील कमेटी सदस्य अंतिमा महला ने कहा कि गरीब और मजदूर वर्ग के लिए नई शिक्षा नीति पहले से ही परेशानी का कारण बनी हुई है। ऐसे में छात्राओं पर ‘पोशाक’ के नाम पर ड्रेस कोड लागू कराने का दबाव गलत है।

एसएफआई ने कहा कि छात्राओं पर ड्रेस लागू करने को लेकर यदि जल्द रोक नहीं लगाई गई तो संगठन की ओर से आंदोलन किया जाएगा।

प्रतिनिधिमंडल ने सौंपा ज्ञापन

ज्ञापन सौंपने के दौरान झुंझुनूं तहसील अध्यक्ष अमित शेखावत, शिवानी नेहरा, अनु, अंकु, सविता, अनीता और मोनिका सहित संगठन के प्रतिनिधि मौजूद रहे।

एसएफआई ने महाविद्यालय प्रशासन से छात्राओं पर ड्रेस कोड लागू करने के दबाव को समाप्त करने की मांग की है।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City

The most trusted source for latest news, breaking news and detailed analysis of Jhunjhunu, Sikar and Churu district. We bring news directly to you from Jhunjhunu, Nawalgarh, Mandawa, Chirawa, Udaipurwati,...