पर्यावरण संरक्षण के उद्देश्य से सहयोग एक पहल संस्थान, सिंघाना के तत्वावधान में विष्णु धाम मंदिर परिसर में सघन वृक्षारोपण अभियान आयोजित किया गया। कार्यक्रम के दौरान 21 फलदार एवं छायादार पौधे लगाए गए तथा उनके संरक्षण और नियमित देखभाल का संकल्प भी लिया गया।

21 हजार पौधे लगाने का लक्ष्य

संस्थान अध्यक्ष डी.पी. सैनी ने बताया कि हिंदुस्तान कॉपर लिमिटेड, खेतड़ी नगर के सहयोग से इस मानसून में 21 हजार से अधिक पौधे लगाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।

उन्होंने बताया कि संस्था प्रत्येक वर्ष की तरह इस वर्ष भी लोगों को निःशुल्क पौधे उपलब्ध कराएगी। जल्द ही 11 हजार से अधिक पौधों का निःशुल्क वितरण भी किया जाएगा।

पौधों की देखभाल की जिम्मेदारी सौंपी

अभियान के दौरान लगाए गए पौधों के संरक्षण और नियमित देखभाल की जिम्मेदारी पर्यावरण प्रेमी नागरमल सैनी को सौंपी गई, ताकि पौधे भविष्य में विकसित होकर पर्यावरण संरक्षण में महत्वपूर्ण योगदान दे सकें।

संस्थान अध्यक्ष ने बताया कि संस्था द्वारा पूर्व वर्षों में लगाए गए 15 हजार से अधिक पौधे आज हरे-भरे वृक्ष बन चुके हैं और पर्यावरण संरक्षण का संदेश दे रहे हैं।

पर्यावरण संरक्षण का लिया संकल्प

इस अवसर पर संस्थान अध्यक्ष डी.पी. सैनी, महासचिव अजित जांगिड़, नागरमल सैनी, राजू गराटी, रणजीत सैनी, पार्षद अशोक कुमार, प्रशांत सैनी, रामप्रसाद, ऋषि, हवा सिंह, विशाल, कुलदीप, लोकित, भरत सहित अनेक पर्यावरण प्रेमी और समाजसेवी उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के अंत में सभी ने अधिक से अधिक पौधे लगाने, उनकी नियमित देखभाल करने तथा पर्यावरण संरक्षण के प्रति जन-जागरूकता फैलाने का संकल्प लिया।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City

The most trusted source for latest news, breaking news and detailed analysis of Jhunjhunu, Sikar and Churu district. We bring news directly to you from Jhunjhunu, Nawalgarh, Mandawa, Chirawa, Udaipurwati,...