बगड़। आईटीआई उत्तीर्ण युवाओं के लिए रोजगार का अच्छा अवसर है। ज्योति माहेश्वरी फाउंडेशन द्वारा संचालित शिवओंकार माहेश्वरी तकनीकी संस्थान (एसएमटीआई) में 7 अक्टूबर को कैंपस प्लेसमेंट आयोजित किया जाएगा।

कैंपस प्लेसमेंट में तीन प्रतिष्ठित कंपनियां अभ्यर्थियों का चयन करेंगी। इनमें एमआरएफ टायर्स, पोड़ा (गोवा), वीआरबी कंज्यूमर प्रोडक्ट्स लिमिटेड, कोटपूतली और आदित्य बिड़ला इंसुलेटर्स, वडोदरा (गुजरात) शामिल हैं।

18 से 30 वर्ष के युवा ले सकेंगे भाग

संस्थान के प्लेसमेंट अधिकारी सत्यपाल ने बताया कि कैंपस प्लेसमेंट में 18 से 30 वर्ष की आयु के आईटीआई उत्तीर्ण अभ्यर्थी भाग ले सकेंगे।

अभ्यर्थियों का चयन लिखित परीक्षा और साक्षात्कार के माध्यम से किया जाएगा।

ये दस्तावेज साथ लाना जरूरी

कैंपस प्लेसमेंट में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों को निम्न दस्तावेज साथ लाने होंगे

  • बायोडाटा
  • मूल शैक्षणिक प्रमाण-पत्र
  • चार पासपोर्ट साइज फोटो
  • आधार कार्ड
  • पैन कार्ड
  • बैंक पासबुक की फोटो कॉपी

युवाओं से अधिक संख्या में पहुंचने की अपील

संस्थान प्रबंधन ने क्षेत्र के आईटीआई उत्तीर्ण युवाओं से अधिक संख्या में कैंपस प्लेसमेंट में पहुंचने और रोजगार के इस अवसर का लाभ उठाने की अपील की है।

The most trusted source for latest news, breaking news and detailed analysis of Jhunjhunu, Sikar and Churu district. We bring news directly to you from Jhunjhunu, Nawalgarh, Mandawa, Chirawa, Udaipurwati,...