बगड़। ज्योति माहेश्वरी फाउंडेशन द्वारा संचालित शिवओंकार माहेश्वरी तकनीकी संस्थान (एसएमटीआई), बगड़ में शनिवार को आईएसजीईसी हेवी इंजीनियरिंग लिमिटेड, बाबल, रेवाड़ी (हरियाणा) के लिए कैंपस प्लेसमेंट आयोजित किया गया। प्लेसमेंट प्रक्रिया में 9 प्रशिक्षणार्थियों का चयन हुआ।
साक्षात्कार के जरिए हुआ 9 प्रशिक्षणार्थियों का चयन
प्लेसमेंट ऑफिसर सत्यपाल ने बताया कि कंपनी के प्रतिनिधि एचआर हेड सुभाष शर्मा और सुनील कुमार ने प्रशिक्षणार्थियों के साक्षात्कार लिए। साक्षात्कार प्रक्रिया के बाद कुल 9 प्रशिक्षणार्थियों का चयन किया गया।
प्रशिक्षणार्थियों के बनाए मॉडल देखे
प्लेसमेंट से पहले कंपनी प्रतिनिधियों ने संस्थान परिसर का अवलोकन किया। उन्होंने प्रशिक्षणार्थियों द्वारा तैयार किए गए विभिन्न तकनीकी मॉडलों को देखा और उनकी कार्यकुशलता की सराहना की।
कंपनी प्रतिनिधियों ने अपनी कंपनी की गतिविधियों और विभिन्न प्रोजेक्ट्स के बारे में प्रशिक्षणार्थियों को जानकारी दी। उन्होंने कहा कि प्रतिभावान प्रशिक्षणार्थियों को कंपनी की ओर से भविष्य में भी रोजगार के अवसर उपलब्ध करवाए जाएंगे।
संस्थान प्रबंधन ने किया अतिथियों का स्वागत
कंपनी प्रतिनिधियों का संस्थान में स्वागत तीनों संस्थानों के प्राचार्यों डॉ. विवेक कौशिक, कुंभाराम और नरेश कुमार सैनी सहित नवीन सैनी, बाबूलाल सैनी और अन्य स्टाफ सदस्यों ने दुपट्टा पहनाकर किया।






