ज्योति माहेश्वरी फाउंडेशन द्वारा संचालित शिवओंकार माहेश्वरी तकनीकी संस्थान (एसएमटीआई), बगड़ में बुधवार को आयोजित मेगा कैंपस प्लेसमेंट में 216 प्रशिक्षणार्थियों का विभिन्न बहुराष्ट्रीय कंपनियों में चयन हुआ। प्लेसमेंट अभियान में आईटीआई उत्तीर्ण एवं अंतिम वर्ष के प्रशिक्षणार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

प्लेसमेंट ऑफिसर सत्यपाल ने बताया कि इस प्लेसमेंट ड्राइव में 237 प्रशिक्षणार्थियों ने पंजीकरण कराया था। चयन प्रक्रिया लिखित परीक्षा और साक्षात्कार के माध्यम से संपन्न हुई।

इन कंपनियों ने किया चयन

मेगा प्लेसमेंट में सुब्रोस लिमिटेड (मानेसर), टाटा मोटर्स, इंडोमीम लिमिटेड, लूकास टीवीएस लिमिटेड और जीनस पावर इंफ्रास्ट्रक्चर के एचआर प्रतिनिधियों ने भाग लिया।

इस दौरान सुब्रोस लिमिटेड के संजीव कुमार और राजेश कुमार, टाटा मोटर्स के साजिद खान, इंडोमीम लिमिटेड के हुक्कम सावंत, जीनस पावर इंफ्रास्ट्रक्चर के अजय कुमार मारू तथा एसडीआई धीरज ने प्रशिक्षणार्थियों की चयन प्रक्रिया पूरी की।

कार्यशालाओं और मॉडलों की सराहना

कार्यक्रम से पहले संस्थान के प्राचार्यों नवीन सैनी, बाबूलाल सैनी और योगेश सैनी ने कंपनी प्रतिनिधियों का पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया।

इसके बाद कंपनी प्रतिनिधियों ने संस्थान की कार्यशालाओं का निरीक्षण किया तथा प्रशिक्षणार्थियों द्वारा तैयार विभिन्न तकनीकी मॉडलों की सराहना की। कार्यक्रम के अंत में संस्थान परिवार की ओर से अतिथियों का शॉल एवं दुपट्टा ओढ़ाकर सम्मान किया गया।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City

The most trusted source for latest news, breaking news and detailed analysis of Jhunjhunu, Sikar and Churu district. We bring news directly to you from Jhunjhunu, Nawalgarh, Mandawa, Chirawa, Udaipurwati,...