झुंझुनूं, आगामी स्थानीय निकाय चुनावों को लेकर भाजपा ने संगठनात्मक नियुक्तियां शुरू कर दी हैं। इसी क्रम में झुंझुनूं जिले के उदयपुरवाटी विधानसभा क्षेत्र की कीरपुरा ग्राम पंचायत निवासी भाजपा नेता सुभाष कश्यप को बूंदी जिला प्रभारी नियुक्त किया गया है।

यह नियुक्ति भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ के निर्देश पर ओबीसी मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. महेंद्र कुमावत द्वारा शुक्रवार को की गई।

संगठन में लंबा अनुभव

सुभाष कश्यप को भाजपा संगठन में कार्य करने का लंबा अनुभव है। उन्होंने वर्ष 1991 में युवा मोर्चा मंडल महामंत्री के रूप में संगठनात्मक कार्य की शुरुआत की थी।

इसके बाद उन्होंने संगठन में जिला कार्यालय प्रभारी, जिला प्रवक्ता, मंडल महामंत्री और जिला सह-संयोजक अंत्योदय अभियान जैसी विभिन्न जिम्मेदारियां निभाईं।

चुनाव प्रबंधन का भी अनुभव

कश्यप ने जिला संयोजक सहकारिता प्रकोष्ठ, भाजपा विस्तारक और अभियान मॉनिटरिंग प्रमुख सहित कई दायित्व संभाले हैं।

इसके अलावा भाजपा राजस्थान के साथ-साथ पंजाब और हरियाणा विधानसभा चुनावों में प्रवासी प्रभारी के रूप में भी काम किया है।

चुनावी जिम्मेदारियों के दौरान उन्होंने बूथ प्रबंधन से लेकर चुनाव प्रबंधन तक विभिन्न स्तरों पर कार्य किया। भाजपा संगठन को उम्मीद है कि उनके इस अनुभव का लाभ आगामी निकाय चुनावों में मिलेगा।

कार्यकर्ताओं ने जताई खुशी

सुभाष कश्यप को बूंदी जिला प्रभारी बनाए जाने पर झुंझुनूं जिले के भाजपा कार्यकर्ताओं ने खुशी जताई।

कार्यकर्ताओं ने उन्हें नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं और बधाई दी तथा उम्मीद जताई कि वे संगठन को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City

The most trusted source for latest news, breaking news and detailed analysis of Jhunjhunu, Sikar and Churu district. We bring news directly to you from Jhunjhunu, Nawalgarh, Mandawa, Chirawa, Udaipurwati,...