झुंझुनूं जिले के सूरजगढ़ विधानसभा क्षेत्र में जिला खनिज प्रतिष्ठान ट्रस्ट (DMFT) के तहत ₹564.88 लाख (करीब ₹5.65 करोड़) के विकास कार्यों की प्रशासनिक एवं वित्तीय स्वीकृति जारी की गई है। स्वीकृत परियोजनाओं में पेयजल, सड़क, सीवरेज और पर्यावरण संरक्षण से जुड़े कार्य शामिल हैं।

जारी जानकारी के अनुसार इन परियोजनाओं का उद्देश्य क्षेत्र की मूलभूत सुविधाओं को सुदृढ़ करना और ग्रामीण क्षेत्रों में आधारभूत ढांचे का विकास करना है।

पेयजल परियोजनाओं पर ₹3.62 करोड़ खर्च होंगे

स्वीकृति के तहत ₹3.62 करोड़ की लागत से क्षेत्र के कई गांवों और ढाणियों में नए नलकूप, सूखे ट्यूबवेल के स्थान पर नए जल स्रोत, विद्युत कनेक्शन तथा पाइपलाइन बिछाने के कार्य किए जाएंगे।

इन कार्यों से लोटिया, भुडनपुरा, कासनी, धिगड़िया, किढवाना, हीरखा, कलगांव, झांझा, झारोड़ा, पचेरी कलां, भैसावता कलां, डांगर, ढाणा, दांढोत, सैदपुर, राजपुरा, पुहानियां, बड़सरी का बास, गुंती, नरात, ईश्कपुरा, सांतड़िया सहित अन्य ढाणियों को लाभ मिलने की उम्मीद है।

सड़क, सीवरेज और नमो वन के लिए भी स्वीकृति

आवागमन को बेहतर बनाने के लिए जाखोट से राठियों की ढाणी तक लगभग 2 किलोमीटर सड़क निर्माण हेतु ₹50 लाख तथा जाखोट से लोदिया रोड तक 3 किलोमीटर सड़क निर्माण के लिए ₹75 लाख स्वीकृत किए गए हैं।

इसके अलावा भैसावता कलां, मुरादपुर और सिंघाना में सीवरेज लाइन निर्माण के लिए ₹27.90 लाख तथा सिंघाना/सूरजगढ़ क्षेत्र में नमो वन की स्थापना के लिए ₹50 लाख की मंजूरी दी गई है।

विधायक ने जताया आभार

विधायक श्रवण कुमार ने कहा कि क्षेत्र में पेयजल, सड़क और स्वच्छता जैसी मूलभूत सुविधाओं को मजबूत करना उनकी प्राथमिकताओं में शामिल है। उन्होंने कहा कि स्वीकृत परियोजनाओं से दर्जनों गांवों को सीधा लाभ मिलेगा और विकास कार्यों को गुणवत्ता के साथ समयबद्ध तरीके से पूरा कराने का प्रयास किया जाएगा।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City

The most trusted source for latest news, breaking news and detailed analysis of Jhunjhunu, Sikar and Churu district. We bring news directly to you from Jhunjhunu, Nawalgarh, Mandawa, Chirawa, Udaipurwati,...