सूरजगढ़। शेखावाटी के झुंझुनूं जिले के सूरजगढ़ में आगामी 1 सितंबर 2026 को राष्ट्रीय प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन होगा। श्री बजरंग लाल गांधी स्मृति दिवस के अवसर पर रानी बाग होटल में आयोजित होने वाले समारोह में देशभर की विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली प्रतिभाओं को गांधी सेवा रत्न अवॉर्ड-2026 से सम्मानित किया जाएगा।

आयोजन आदर्श समाज समिति इंडिया के तत्वावधान में किया जा रहा है।

गांधी सेवा रत्न अवॉर्ड की चतुर्थ सूची जारी

राष्ट्रीय प्रतिभा सम्मान समारोह के लिए चयन समिति ने गांधी सेवा रत्न अवॉर्ड-2026 के चयनित प्रतिभागियों की चतुर्थ सूची जारी कर दी है।

राष्ट्रीय प्रतिभा सम्मान समारोह के प्रभारी मनजीत सिंह तंवर के नेतृत्व में चयन प्रक्रिया पूरी की गई है। इससे पहले चयनित प्रतिभाओं की तीन सूचियां जारी हो चुकी हैं।

30 प्रतिभाओं को किया गया चयनित

आदर्श समाज समिति इंडिया के अध्यक्ष धर्मपाल गांधी ने बताया कि चतुर्थ सूची में कुल 30 प्रतिभाओं को शामिल किया गया है।

सूची में हरियाणा, राजस्थान सहित विभिन्न क्षेत्रों से चयनित प्रतिभाएं शामिल हैं। इनमें बहादुरगढ़ की रेलवे पुलिस अधिकारी संजू नवीन कुमार, झुंझुनूं की डॉ. नेहा, नवलगढ़ के डॉ. जगदीश प्रसाद कड़वासरा, जोधपुर के डॉ. छगनराज राव ‘दीप’ और डॉ. दीपा परिहार ‘दीप्ति’ शामिल हैं।

इसके अलावा सीकर के बजरंग लाल जेठू, चूरू की अनिशा भार्गव, मुकुंदगढ़ की जयश्री सहल, नागौर के राधा किशन भाकर, बीकानेर के डॉ. रामचन्द्र स्वामी और झुंझुनूं के डॉ. बंशीलाल भूरिया समेत अन्य प्रतिभाओं का चयन किया गया है।

इन क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य के लिए सम्मान

आयोजकों के अनुसार राष्ट्रीय पुरस्कार के लिए देशभर से शिक्षा, चिकित्सा, न्याय, शांति, स्वच्छता, पर्यावरण, हस्तकला, कला एवं संस्कृति, विज्ञान एवं अनुसंधान, साहित्य एवं पत्रकारिता, योग, नृत्य, संगीत, खेल, राष्ट्र सेवा और समाज सेवा सहित विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान देने वाली प्रतिभाओं का चयन किया गया है।

हर साल 1 सितंबर को होता है आयोजन

कार्यक्रम प्रभारी मनजीत सिंह तंवर ने बताया कि श्री बजरंग लाल गांधी स्मृति दिवस के अवसर पर प्रत्येक वर्ष 1 सितंबर को गांधी सेवा रत्न अवॉर्ड राष्ट्रीय प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजित किया जाता है।

इस आयोजन का उद्देश्य विभिन्न क्षेत्रों में समाज और देश के लिए उल्लेखनीय कार्य करने वाली प्रतिभाओं को राष्ट्रीय स्तर पर पहचान और सम्मान देना है।

प्रतिभा और सेवा को एक मंच पर लाने का प्रयास

आदर्श समाज समिति इंडिया के अध्यक्ष धर्मपाल गांधी ने कहा कि 1 सितंबर का समारोह केवल सम्मान कार्यक्रम नहीं, बल्कि प्रतिभा, सेवा, सद्भाव और सामाजिक समरसता का राष्ट्रीय मंच होगा।

उन्होंने कहा कि देश के अलग-अलग राज्यों और क्षेत्रों से चयनित प्रतिभाओं को एक मंच पर सम्मानित करना सत्य, अहिंसा, सेवा और सामाजिक एकता के विचारों को आगे बढ़ाने का प्रयास है।

जाति-धर्म और क्षेत्र से ऊपर प्रतिभाओं का सम्मान

धर्मपाल गांधी ने कहा कि आयोजन की खास पहचान यह है कि यहां जाति, धर्म, वर्ग और क्षेत्र की सीमाओं से ऊपर उठकर प्रतिभाओं का सम्मान किया जाता है।

उन्होंने कहा कि प्रतिभा और सेवा किसी सीमा की मोहताज नहीं होती। विभिन्न क्षेत्रों की प्रतिभाओं को एक मंच पर सम्मानित करने से भाईचारे, सामाजिक सद्भाव और राष्ट्रीय एकता का संदेश जाएगा।

आयोजन में ये लोग रहे मौजूद

चतुर्थ सूची जारी करने के अवसर पर कार्यक्रम प्रभारी मनजीत सिंह तंवर, संस्थान अध्यक्ष धर्मपाल गांधी, राष्ट्रीय सरपंच संघ की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं काजड़ा प्रशासक मंजू तंवर, युवा कार्यकर्ता दरिया सिंह डीके, अशोक स्वामी और सुनील गांधी सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City

The most trusted source for latest news, breaking news and detailed analysis of Jhunjhunu, Sikar and Churu district. We bring news directly to you from Jhunjhunu, Nawalgarh, Mandawa, Chirawa, Udaipurwati,...