सूरजगढ़। राष्ट्रीय साहित्यिक, सांस्कृतिक एवं सामाजिक संस्थान आदर्श समाज समिति इंडिया के तत्वावधान में श्री बजरंग लाल गाँधी स्मृति दिवस के अवसर पर होटल रानी बाग, सूरजगढ़ में गाँधी सेवा रत्न अवॉर्ड-2026 राष्ट्रीय प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजित किया गया।

समारोह गाँधी जीवन दर्शन पर आधारित रहा। कार्यक्रम की अध्यक्षता राजस्थान सरकार के सेवानिवृत्त जॉइंट सेक्रेटरी इन्द्र राज सिंह ने की। वहीं राजस्थान पुलिस के सेवानिवृत्त डीजीपी रवि प्रकाश महरड़ा मुख्य अतिथि रहे।

राजस्थान एजुकेशन ट्रस्ट की डायरेक्टर निकिता थालोर अति विशिष्ट अतिथि रहीं। साहित्यकार अब्दुल समद राही, एडवोकेट सुनील कुमार झारिया, काजड़ा प्रशासक मंजू तंवर, तेज सिंह राठौड़, मंजू ठोलिया, युवा सामाजिक कार्यकर्ता विजय मील, सुभिता सीगड़, डॉ. स्वामी चरण, मंजू देवी और हेमलता कांसोटिया विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहे।

दीप प्रज्वलन और पुष्पांजलि से हुआ शुभारंभ

कार्यक्रम की शुरुआत श्री बजरंग लाल गाँधी की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्वलन और पुष्प अर्पित कर की गई। अतिथियों का पुष्पमाला और साफा पहनाकर स्वागत किया गया।

इस अवसर पर अतिथियों ने लेखक धर्मपाल गाँधी की स्वतंत्रता संग्राम पर आधारित पुस्तक ‘स्वाधीनता की दास्तान’ का विमोचन भी किया।

देशभर से पहुंचे कवि, लेखक और सामाजिक कार्यकर्ता

राष्ट्रीय प्रतिभा सम्मान समारोह में देश के विभिन्न राज्यों से कवि, लेखक, पत्रकार, साहित्यकार, कलाकार, पर्यावरण प्रेमी, खिलाड़ी, शिक्षाविद्, कानूनविद् और सामाजिक कार्यकर्ता शामिल हुए।

विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय एवं उत्कृष्ट कार्य करने वाली प्रतिभाओं को गाँधी सेवा रत्न अवॉर्ड-2026 से सम्मानित किया गया।

आयोजकों के अनुसार, समारोह का उद्देश्य समाज में सेवा, मानवता, सामाजिक समरसता और गाँधीवादी विचारों को बढ़ावा देना रहा।

योग और नृत्य प्रस्तुतियों ने बांधा समां

समारोह में सुदेशनां योग सेवा समिति के बच्चों ने योगाचार्य डॉ. प्रीतम सिंह के नेतृत्व में शानदार योग प्रदर्शन किया।

इसके अलावा नागौर की नाजिया, जयपहाड़ी की अलका बोयल तथा चिड़ावा की भावना वर्मा और खुशी वर्मा ने आकर्षक नृत्य प्रस्तुतियां दीं।

राकेश कुमावत ने तेजाजी सॉन्ग पर नृत्य प्रस्तुत कर दर्शकों की खूब तालियां बटोरीं। बच्चों की अन्य सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने भी कार्यक्रम में उत्साह और आकर्षण बढ़ाया।

सत्य, अहिंसा और मानवता अपनाने का आह्वान

मुख्य अतिथि रवि प्रकाश महरड़ा और कार्यक्रम अध्यक्ष इन्द्र राज सिंह ने गाँधी जीवन दर्शन पर अपने विचार रखे।

उन्होंने कहा कि समाज में सत्य, अहिंसा, शांति और मानवता जैसे मूल्यों को अपनाने की जरूरत है। गाँधीवादी विचार आज भी सामाजिक सद्भाव और बेहतर समाज के निर्माण के लिए प्रासंगिक हैं।

मनजीत सिंह तंवर ने किया कार्यक्रम का संचालन

कार्यक्रम का सफल संचालन कार्यक्रम प्रभारी मनजीत सिंह तंवर ने किया। उन्होंने समारोह की रूपरेखा और आयोजन से जुड़े विभिन्न पहलुओं की जानकारी दी।

आदर्श समाज समिति इंडिया के अध्यक्ष धर्मपाल गाँधी ने अतिथियों, सम्मानित प्रतिभाओं, कलाकारों, कार्यकर्ताओं और समारोह में उपस्थित सभी लोगों का आभार व्यक्त किया।

बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक रहे मौजूद

समारोह में पूर्व पंचायत समिति सदस्य चांदकौर, पवन कुमार सैनी, राकेश कुमार मनीठिया, सतवीर बैरासर, संत कुमार बोयल, कैलाश नागवान, भगवती स्वामी, संजय सैन, रणवीर सिंह ठेकेदार, दरिया सिंह डीके, चन्द्रवीर बुडानिया, सुनील कठानिया, अनिल जांगिड़, संदीप शेखावत, विनोद सोनी, अशोक कुमावत, होशियार सिंह सिंगाठिया, राय सिंह शेखावत, सतीश कुमार, सुनील मनीठिया, अशोक रांगेरा, राकेश गुरावड़िया, कपिल देव, रघुवीर जाखड़, सुनील गाँधी, किरण देवी, पूनम, पूजा, अंजू गाँधी, पिंकी नारनोलिया, बृजेश, भाविका गाँधी, इशांत, संजू मनीष बोयल, माहिर और हर्ष गाँधी सहित बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक, सामाजिक कार्यकर्ता एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।

समारोह में देश के विभिन्न क्षेत्रों से आए प्रतिभागियों, अतिथियों और स्थानीय लोगों की उपस्थिति ने आयोजन को भव्य स्वरूप प्रदान किया।

गाँधी जीवन दर्शन, प्रतिभा सम्मान, साहित्य, संस्कृति और सामाजिक सरोकारों के संगम के रूप में आयोजित यह समारोह प्रतिभागियों और उपस्थित लोगों के लिए प्रेरणादायक रहा।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City

The most trusted source for latest news, breaking news and detailed analysis of Jhunjhunu, Sikar and Churu district. We bring news directly to you from Jhunjhunu, Nawalgarh, Mandawa, Chirawa, Udaipurwati,...