उदयपुरवाटी, स्थानीय राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय बागोरा में एपीजे अब्दुल कलाम व्यक्तित्व विकास योजना के तहत ब्लॉक स्तरीय विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। प्रतियोगिताएं पीईईओ डॉ. सरदार सिंह रेवाड़ के निर्देशन में हुईं।

डॉ. रेवाड़ ने बताया कि 22 सितंबर को विद्यालय स्तर पर विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित की गई थीं। विद्यालय स्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों की ब्लॉक स्तरीय प्रतियोगिताएं 23 सितंबर को बागोरा स्कूल में आयोजित की गईं।

दो समूहों में हुई प्रतियोगिताएं

प्रतियोगिता प्रभारी नरेश कुमार मंगावा ने बताया कि प्रतियोगिताएं दो समूहों में आयोजित की गईं। प्रथम समूह में कक्षा 5 से 8 तथा द्वितीय समूह में कक्षा 9 से 12 तक के विद्यार्थियों ने भाग लिया।

दोनों समूहों में हिंदी और अंग्रेजी निबंध लेखन, हिंदी और अंग्रेजी वाद-विवाद तथा देशभक्ति एकल गायन प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं।

इन विद्यार्थियों ने हासिल किया प्रथम स्थान

निबंध लेखन प्रतियोगिता में रितिका, अंकित सैनी, अंकित गुर्जर और टीना सैनी प्रथम स्थान पर रहे।

वाद-विवाद प्रतियोगिता में रितिका सैनी, कुणाल स्वामी, विवेक और सुमन मेहरा ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।

वहीं देशभक्ति एकल गायन प्रतियोगिता में रेशमा और साक्षी कुमावत प्रथम स्थान पर रहीं।

24 सितंबर को झुंझुनूं में जिला स्तरीय प्रतियोगिता

दोनों समूहों की विभिन्न प्रतियोगिताओं में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थी 24 सितंबर को जिला मुख्यालय झुंझुनूं में आयोजित होने वाली प्रतियोगिताओं में भाग लेंगे।

प्रतियोगिता के दौरान पर्यवेक्षक प्रतिभा सैनी, उप प्राचार्या और दीपेंद्र कुमार, प्राध्यापक मौजूद रहे। निर्णायक दल में सज्जन भूरिया, सुलोचना, महेश झाझड़िया, कैलाश चंद रुलानिया, रजनी, सुनीता, मनोज कुमार, सांवरमल, राकेश कुमार, विक्रम सिंह, रेखा और ललिता कुमारी सहित अन्य कार्मिक शामिल रहे।

इस दौरान विद्यालय के विद्यार्थी और कार्मिक भी उपस्थित रहे।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City

The most trusted source for latest news, breaking news and detailed analysis of Jhunjhunu, Sikar and Churu district. We bring news directly to you from Jhunjhunu, Nawalgarh, Mandawa, Chirawa, Udaipurwati,...