उदयपुरवाटी क्षेत्र के इंद्रपुरा स्थित ‘करंट वाले बालाजी पावर हाउस’ परिसर में शुक्रवार को श्री बालाजी सुंदर कांड मंडल (राज.) के तत्वावधान में 315वें संगीतमय सुंदरकांड पाठ का भव्य आयोजन किया गया। धार्मिक आयोजन में क्षेत्रभर से पहुंचे श्रद्धालुओं ने भक्ति भाव के साथ सुंदरकांड का श्रवण किया और पूरा परिसर बालाजी महाराज के जयकारों से गुंजायमान हो उठा।

कार्यक्रम का शुभारंभ बालाजी महाराज के समक्ष दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। इसके बाद संगीतमय सुंदरकांड पाठ का क्रम शुरू हुआ, जिसमें श्रद्धालु भक्ति रस में डूबे नजर आए।

भजनों और संगीतमय पाठ ने बांधा समां

सुंदरकांड पाठ के दौरान मंडल के गायक कलाकार रामनिवास सैनी, हेमंत कुलश्रेष्ठ (मावता), महावीर सैनी, छीतर मल, बंशी तंवर (मुंबई) और कृष्ण सैनी ने अपनी मधुर प्रस्तुतियों से भक्तों को मंत्रमुग्ध कर दिया। ढोलक और मंजीरों की थाप पर गूंजती चौपाइयों ने पूरे वातावरण को भक्तिमय बना दिया।

महाआरती के बाद लगा विशाल भंडारा

सुंदरकांड पाठ के समापन पर बालाजी महाराज की विशेष महाआरती की गई और छप्पन भोग अर्पित किया गया। इसके बाद आयोजित विशाल भंडारे में क्षेत्र के सैकड़ों श्रद्धालुओं ने प्रसादी ग्रहण कर धार्मिक आयोजन में सहभागिता निभाई।

सुख-समृद्धि और शांति की कामना

मंडल के सदस्यों ने बताया कि क्षेत्र में सुख, शांति और समृद्धि की कामना के उद्देश्य से सुंदरकांड पाठ की यह श्रृंखला लगातार संचालित की जा रही है। कार्यक्रम में रामसिंह, मुकेश गुर्जर, रामवतार, विनोद, देवेंद्र वर्मा, मनफूल वर्मा, कपिल और शंकर लाल सहित अनेक गणमान्य नागरिक एवं श्रद्धालु उपस्थित रहे।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City

The most trusted source for latest news, breaking news and detailed analysis of Jhunjhunu, Sikar and Churu district. We bring news directly to you from Jhunjhunu, Nawalgarh, Mandawa, Chirawa, Udaipurwati,...

Kailash is a dedicated News Author covering the Udaipurwati. He focuses on delivering timely, accurate, and reliable local news, including government updates, public issues, education, crime, politics,...