उदयपुरवाटी । नगर पालिका अध्यक्ष पद के आगामी चुनाव को लेकर उदयपुरवाटी की सियासत गरमा गई है। कांग्रेस ने रुड़मल सैनी को अपना अधिकृत उम्मीदवार घोषित कर चुनावी मैदान में उतारा है।
प्रत्याशी घोषित किए जाने के बाद रुड़मल सैनी ने रिटर्निंग अधिकारी के समक्ष नामांकन पत्र दाखिल किया। उन्होंने कांग्रेस का अधिकृत सिंबल भी जमा कराया।
सुमन चेजारा बनीं प्रस्तावक
नामांकन के दौरान वार्ड संख्या 25 की पार्षद सुमन चेजारा रुड़मल सैनी की प्रस्तावक के रूप में मौजूद रहीं।
कांग्रेस की ओर से अधिकृत उम्मीदवार और पार्टी सिंबल के साथ नामांकन दाखिल किए जाने के बाद नगर पालिका अध्यक्ष पद का चुनावी मुकाबला और सक्रिय हो गया है।
कार्यकर्ताओं में उत्साह
रुड़मल सैनी के नाम की घोषणा और नामांकन के बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं और समर्थकों में उत्साह देखा गया। अब अध्यक्ष पद के चुनाव को लेकर राजनीतिक गतिविधियां और तेज होने की संभावना है।
उदयपुरवाटी नगर पालिका अध्यक्ष पद के चुनाव में आगे की रणनीति और पार्षदों के रुख पर राजनीतिक हलकों की नजर बनी हुई है।






