झुंझुनूं जिले के उदयपुरवाटी कस्बे में रविवार को जयपुर स्टेट हाईवे स्थित भैरोंघाट के पास महिला कांग्रेस कमेटी की ब्लॉक स्तरीय बैठक आयोजित की गई। बैठक में महिला आरक्षण, महंगाई, पेयजल संकट और अन्य जनहित से जुड़े मुद्दों पर चर्चा हुई। साथ ही 21 जुलाई को नई दिल्ली के जंतर-मंतर पर प्रस्तावित आंदोलन को सफल बनाने के लिए कार्यकर्ताओं से सक्रिय भागीदारी का आह्वान किया गया।

बैठक का आयोजन महिला कांग्रेस की जिलाध्यक्ष शकुंतला यादव और झुंझुनूं प्रभारी एवं प्रदेश महासचिव मंजू चौहान के सान्निध्य में हुआ।

महिला आरक्षण और सरकारी नीतियों पर रखे विचार

बैठक में वक्ताओं ने महिलाओं के लिए आरक्षण की आवश्यकता पर जोर दिया। उन्होंने आरोप लगाया कि केंद्र और प्रदेश सरकार महिलाओं के हितों के प्रति गंभीर नहीं हैं तथा महिला आरक्षण के मुद्दे पर ठोस कदम उठाने की जरूरत है।

बैठक के दौरान महंगाई, पेयजल संकट और अन्य जनहित से जुड़े विषयों पर भी चर्चा की गई। वक्ताओं ने इन मुद्दों को लेकर सरकार की नीतियों की आलोचना की।

21 जुलाई के आंदोलन की तैयारियों पर जोर

जिला महासचिव ऊषा यादव ने महिला कार्यकर्ताओं से 21 जुलाई को नई दिल्ली के जंतर-मंतर पर प्रस्तावित आंदोलन में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने की अपील की।

उन्होंने बताया कि संगठन की ओर से सरकार के विरोध में पोस्ट कार्ड अभियान, हस्ताक्षर अभियान और मिस कॉल अभियान चलाने का निर्णय लिया गया है, जिनके माध्यम से जनसमर्थन जुटाया जाएगा।

ये रहीं मौजूद

बैठक में महिला कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष हंसा वर्मा, मीनू देवी, मेहता देवी, कुमारी मंजू दहिया, मोनिका, तारा देवी, संतरा देवी, अनीता देवी, दुर्गा देवी सहित बड़ी संख्या में महिला पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहीं।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City

The most trusted source for latest news, breaking news and detailed analysis of Jhunjhunu, Sikar and Churu district. We bring news directly to you from Jhunjhunu, Nawalgarh, Mandawa, Chirawa, Udaipurwati,...