उदयपुरवाटी। नगर पालिकाध्यक्ष अनुराधा महेश सैनी का स्थानीय नागरिकों और बबेरवाल परिवार की ओर से गर्मजोशी के साथ स्वागत किया गया।
स्वागत समारोह में उपस्थित लोगों ने नगर विकास और जनहित से जुड़े कार्यों को लेकर अपनी बात रखी।
साफा पहनाकर और शॉल ओढ़ाकर किया अभिनंदन
समारोह के दौरान गीगाराम सैनी, फूलचंद सैनी, हरलाल सैनी, बाबूलाल सैनी, प्रकाश सैनी, सुभाष सैनी, बंसी, सरदार सैनी और कैलाश बबेरवाल सहित बबेरवाल परिवार एवं मित्रों ने पालिकाध्यक्ष का अभिनंदन किया।
इस दौरान पुष्प वर्षा, पुष्पमाला और शॉल ओढ़ाकर स्वागत किया गया। महेश सैनी ने पालिकाध्यक्ष को साफा पहनाकर सम्मान किया।
बड़ी संख्या में लोग रहे मौजूद
कार्यक्रम में भाजपा के पूर्व मंडल अध्यक्ष गीदाराम सैनी, ओम प्रकाश सैनी निवास सैनी, मुकेश, महेश, महेंद्र, दिनेश गौतम और शीशराम सहित क्षेत्र के प्रबुद्धजन, महिलाएं और पुरुष मौजूद रहे।
विकास कार्यों को गति देने का संकल्प
स्वागत से अभिभूत पालिकाध्यक्ष अनुराधा महेश सैनी ने सभी का आभार व्यक्त किया। उन्होंने शहर में चल रहे विकास कार्यों को गति देने और जनहित से जुड़े कार्यों को आगे बढ़ाने का संकल्प दोहराया।






