उदयपुरवाटी। नगर पालिका चुनाव 2026 के तहत बुधवार सुबह 7 बजे से मतदान प्रक्रिया शुरू हो गई। मतदान केंद्रों पर सुबह से ही मतदाताओं की भीड़ नजर आ रही है।

लोकतंत्र के इस पर्व में हिस्सा लेने के लिए महिला, युवा और बुजुर्ग मतदाता उत्साह के साथ मतदान केंद्रों पर पहुंच रहे हैं। कई बूथों पर सुबह से ही लंबी कतारें लगी हुई हैं और मतदाता अपनी बारी का इंतजार करते नजर आए।

35 वार्डों में 166 प्रत्याशी मैदान में

उदयपुरवाटी नगर पालिका के 35 वार्डों में इस बार कुल 166 प्रत्याशी चुनावी मैदान में हैं।

मतदान के लिए नगर पालिका क्षेत्र में 38 पोलिंग बूथ बनाए गए हैं। इन बूथों पर मतदाता ईवीएम के जरिए अपने पसंदीदा प्रत्याशी के पक्ष में मतदान कर रहे हैं।

आज होने वाले मतदान के साथ ही 166 प्रत्याशियों का चुनावी भाग्य ईवीएम में कैद हो जाएगा।

38 बूथों पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम

मतदान को शांतिपूर्ण और निष्पक्ष तरीके से संपन्न कराने के लिए पुलिस और प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद है। मतदान केंद्रों पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं।

प्रशासनिक अधिकारी लगातार विभिन्न बूथों का दौरा कर रहे हैं और मतदान व्यवस्था का जायजा ले रहे हैं। अधिकारियों की ओर से मतदाताओं से शांतिपूर्ण तरीके से अपने मताधिकार का प्रयोग करने की अपील की जा रही है।

शांतिपूर्ण मतदान से प्रशासन ने ली राहत की सांस

सुबह से अब तक सभी 38 बूथों पर मतदान शांतिपूर्ण तरीके से जारी है। किसी अप्रिय घटना की सूचना नहीं है।

मतदान केंद्रों पर मतदाताओं का उत्साह और व्यवस्थित तरीके से मतदान प्रक्रिया जारी रहने से पुलिस-प्रशासन ने राहत की सांस ली है।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City

The most trusted source for latest news, breaking news and detailed analysis of Jhunjhunu, Sikar and Churu district. We bring news directly to you from Jhunjhunu, Nawalgarh, Mandawa, Chirawa, Udaipurwati,...

Kailash is a dedicated News Author covering the Udaipurwati. He focuses on delivering timely, accurate, and reliable local news, including government updates, public issues, education, crime, politics,...