उदयपुरवाटी। कस्बे के वार्ड नंबर 25 स्थित सावन वाला कुआं में सोमवार को पन्नालाल सैनी के परिवार एवं वार्डवासियों की ओर से नगरपालिका अध्यक्ष अनुराधा महेश सैनी, उपाध्यक्ष प्रतिनिधि गौतम मारवाल, नवनिर्वाचित पार्षदों और भाजपा पदाधिकारियों के स्वागत में समारोह आयोजित किया गया।
कार्यक्रम की शुरुआत अतिथियों ने भगवान भोलेनाथ और बालाजी महाराज के मंदिर में पूजा-अर्चना, पुष्पमाला अर्पित कर एवं दीप प्रज्वलित करके की। इसके बाद वार्डवासियों और भाजपा कार्यकर्ताओं ने अतिथियों का साफा एवं पुष्पमाला पहनाकर स्वागत किया।
विकास कार्यों को धरातल पर उतारने का संकल्प
समारोह को संबोधित करते हुए नगरपालिका अध्यक्ष अनुराधा महेश सैनी ने कहा कि वार्ड नंबर 25 में किए जाने वाले विकास कार्य भाजपा प्रत्याशी अनुराधा सैनी के माध्यम से करवाए जाएंगे।
उन्होंने कहा कि इस बार पिछले बोर्ड की तुलना में विकास कार्यों को धरातल पर दिखाई देने का प्रयास किया जाएगा।
समारोह में वक्ताओं ने कहा कि भाजपा के सिंबल पर चुनाव लड़ने वाला प्रत्येक प्रत्याशी उनका पार्षद है। उपाध्यक्ष प्रतिनिधि गौतम मारवाल, राजेंद्र ढ़ेन्वाल, अंकित ओलखा, मनोज टांक, संजय रेपसवाल, गीदाराम सैनी और जगदीश कुमावत ने भी विचार रखे।
उन्होंने वार्डवासियों को विकास कार्यों और जनसमस्याओं के समाधान में हरसंभव सहयोग का भरोसा दिलाया।
वार्ड की समस्याओं के समाधान की मांग
कार्यक्रम के दौरान स्थानीय निवासी जगदीश कुमावत और मुकेश सैनी ने वार्ड नंबर 25 की विभिन्न समस्याओं से जनप्रतिनिधियों को अवगत करवाया।
उन्होंने समस्याओं के शीघ्र समाधान की मांग रखी। इस पर जनप्रतिनिधियों ने वार्ड के विकास और समस्याओं के समाधान में सहयोग का भरोसा दिलाया।
कार्यक्रम के अंत में वार्ड नंबर 25 से भाजपा प्रत्याशी अनुराधा सैनी ने सभी जनप्रतिनिधियों, भाजपा पदाधिकारियों और वार्डवासियों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने वार्ड के विकास के लिए जनता के सहयोग की अपेक्षा जताई।
कार्यक्रम का संचालन कैलाश बबेरवाल ने किया।
इस अवसर पर पार्षद तेजस छिप्पा, श्रवण गुर्जर, नेहा नितेश सैनी, राजेंद्र ढ़ेनवाल, सुमन ढ़ेनवाल, मनोज टांक, पूनम सैनी, पूर्व पार्षद उमेश कुमावत, सीताराम जांगिड़, बाबा अशोक सैनी, जगदीश कुमावत, राजेंद्र सैनी, चौथमल सैनी, रामेश्वर लाल सैनी, परमेश्वर लाल सैनी सहित वार्ड के सैकड़ों गणमान्य नागरिक और भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।
