उदयपुरवाटी। शारदीय नवरात्रि के पावन पर्व पर उदयपुरवाटी में पहली बार ‘भक्तमाल कथा एवं प्रवचन’ का आयोजन किया जाएगा। दुर्गा पूजा विराट महोत्सव के तहत होने वाले इस धार्मिक आयोजन को लेकर श्रद्धालुओं में उत्साह है।

ॐ शिव कांवड़िया मंडली के तत्वावधान में आयोजित होने वाली दस दिवसीय कथा में प्रख्यात कथा व्यास पूज्य गणेशदास महाराज संगीतमय शैली में भक्तमाल कथा एवं प्रवचन करेंगे।

11 से 20 अक्टूबर तक होगा आयोजन

आयोजक ताराचंद मित्तल ने बताया कि मुख्य कार्यक्रम 11 अक्टूबर से 20 अक्टूबर 2026 तक बस स्टैंड स्थित अग्रसेन विश्राम गृह में आयोजित होगा।

कार्यक्रम के दौरान प्रतिदिन विभिन्न धार्मिक आयोजन होंगे।

आरती से लेकर डांडिया-गरबा तक

आयोजन के कार्यक्रम के अनुसार प्रतिदिन प्रातःकालीन आरती के बाद सुबह 9 बजे से संगीतमय कथा एवं प्रवचन होंगे।

शाम को 7 से रात 9 बजे तक धार्मिक कार्यक्रम और इसके बाद रात्रि 9 बजे संध्या आरती होगी।

नवरात्रि उत्सव के तहत प्रतिदिन रात 9:30 से 10 बजे तक डांडिया-गरबा उत्सव भी आयोजित किया जाएगा।

सपरिवार पहुंचने की अपील

आयोजकों ने क्षेत्र के सभी धर्मप्रेमी श्रद्धालुओं से सपरिवार आयोजन में शामिल होने की अपील की है। श्रद्धालु भक्तमाल कथा, संकीर्तन और धार्मिक कार्यक्रमों में शामिल होकर महाप्रसादी एवं पावन कथा का लाभ ले सकेंगे।

The most trusted source for latest news, breaking news and detailed analysis of Jhunjhunu, Sikar and Churu district. We bring news directly to you from Jhunjhunu, Nawalgarh, Mandawa, Chirawa, Udaipurwati,...

Kailash is a dedicated News Author covering the Udaipurwati. He focuses on delivering timely, accurate, and reliable local news, including government updates, public issues, education, crime, politics,...