उदयपुरवाटी। राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) द्वारा आयोजित नीट (NEET) 2026 परीक्षा के परिणाम घोषित होने के बाद उदयपुरवाटी क्षेत्र में उत्साह का माहौल है। नगरपालिका क्षेत्र के 9 छात्र-छात्राओं ने परीक्षा में सफलता हासिल कर अपने परिवार और क्षेत्र का गौरव बढ़ाया है।
परिणाम घोषित होने के बाद विभिन्न स्थानों पर सफल विद्यार्थियों का सम्मान किया गया। स्थानीय लोगों ने मेधावी छात्र-छात्राओं और उनके परिजनों का माल्यार्पण, साफा पहनाकर तथा मिठाई खिलाकर अभिनंदन किया।
इन विद्यार्थियों ने हासिल की सफलता
नीट 2026 में सफलता प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों में प्रियांशु सैनी ने 677 अंक, अंकिता सैनी ने 624 अंक, रिंकू सैनी ने 612 अंक, खुशी सैनी ने 590 अंक, सृष्टि रामूका ने 583 अंक, नितिन सैनी ने 566 अंक, सौरभ दायमा ने 522 अंक, ईशा ने 514 अंक तथा विकास कुमार ने 505 अंक प्राप्त किए।
विद्यार्थियों की सफलता बनी प्रेरणा
क्षेत्र के प्रबुद्धजनों और परिजनों ने विद्यार्थियों की सफलता को उनकी मेहनत और लगन का परिणाम बताया। उनका कहना है कि इन मेधावी विद्यार्थियों की उपलब्धि से क्षेत्र के अन्य छात्र-छात्राओं को भी प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए प्रेरणा मिलेगी।
उन्होंने विश्वास जताया कि उदयपुरवाटी के विद्यार्थी भविष्य में भी राष्ट्रीय स्तर की परीक्षाओं में बेहतर प्रदर्शन कर क्षेत्र का नाम रोशन करते रहेंगे।






