उदयपुरवाटी। कस्बे में 132 केवी जीएसएस पर आवश्यक रखरखाव कार्य के चलते शुक्रवार, 25 सितंबर 2026 को सुबह 7:30 बजे से 10:30 बजे तक विद्युत आपूर्ति बंद रहेगी।

इस दौरान जीएसएस से निकलने वाली सभी 33 केवी विद्युत लाइनें पूरी तरह बंद रखी जाएंगी।

इन क्षेत्रों में प्रभावित रहेगी बिजली

शटडाउन के कारण उदयपुरवाटी शहर सहित इंद्रपुरा, जैतपुरा, भैरूघाट, छापोली, जहाज, रघुनाथपुरा और धौलाखेड़ा पावर हाउस से जुड़े सभी क्षेत्रों में बिजली सप्लाई पूरी तरह बंद रहेगी।

जरूरी काम पहले निपटाने की अपील

विद्युत विभाग ने उपभोक्ताओं से अपील की है कि शटडाउन की अवधि को ध्यान में रखते हुए पानी भरने और अन्य आवश्यक कार्य समय से पहले निपटा लें, ताकि बिजली बंद रहने के दौरान परेशानी का सामना न करना पड़े।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City

The most trusted source for latest news, breaking news and detailed analysis of Jhunjhunu, Sikar and Churu district. We bring news directly to you from Jhunjhunu, Nawalgarh, Mandawa, Chirawa, Udaipurwati,...

Kailash is a dedicated News Author covering the Udaipurwati. He focuses on delivering timely, accurate, and reliable local news, including government updates, public issues, education, crime, politics,...