झुंझुनूं जिले के उदयपुरवाटी क्षेत्र की ग्राम पंचायत नांगल में सोमवार को आयोजित एक दिवसीय शिविर के दौरान जल जीवन मिशन की बंद पड़ी पानी की टंकी को लेकर ग्रामीणों का आक्रोश सामने आया। नांगल ढहर के ग्रामीणों ने पेयजल संकट का मुद्दा उठाते हुए प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी और विरोध प्रदर्शन किया।

ग्रामीणों का कहना है कि जल जीवन मिशन के तहत बनी पानी की टंकी लंबे समय से बंद पड़ी है, जिससे क्षेत्र में पेयजल संकट बना हुआ है।

तहसीलदार ने अधिकारियों को दिए निर्देश

मामले की गंभीरता को देखते हुए शिविर प्रभारी एवं उदयपुरवाटी तहसीलदार ने मौके पर हस्तक्षेप किया। उन्होंने जलदाय विभाग के एईएन (AEN) और जेईएन (JEN) को मौके पर बुलाकर समस्या की विस्तृत समीक्षा की और आवश्यक निर्देश दिए।

इसके बाद तहसीलदार ने ग्रामीणों को पांच दिन के भीतर समस्या के समाधान का लिखित आश्वासन दिया।

ग्रामीणों ने दी आंदोलन की चेतावनी

ग्रामीणों ने स्पष्ट कहा कि यदि पांच दिन के भीतर पानी की टंकी चालू नहीं हुई और नियमित जलापूर्ति शुरू नहीं की गई, तो नांगल पंचायत भवन के सामने अनिश्चितकालीन धरना शुरू किया जाएगा।

ग्रामीणों का कहना है कि लंबे समय से पानी की समस्या बनी हुई है और कई बार शिकायत करने के बावजूद स्थायी समाधान नहीं हो सका है।

बड़ी संख्या में ग्रामीण रहे मौजूद

प्रदर्शन के दौरान सैनी समाज के अध्यक्ष बनवारी लाल सैनी, योगेन्द्र सैनी, ताराचंद सैनी, विकास सैनी, लक्खी प्रसाद सैनी, महादेवाराम सैनी, शंकर लाल सैनी, नोरंग लाल सैनी, मदन सैनी, राधेश्याम सैनी सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण और प्रबुद्धजन मौजूद रहे।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City

The most trusted source for latest news, breaking news and detailed analysis of Jhunjhunu, Sikar and Churu district. We bring news directly to you from Jhunjhunu, Nawalgarh, Mandawa, Chirawa, Udaipurwati,...

Kailash is a dedicated News Author covering the Udaipurwati. He focuses on delivering timely, accurate, and reliable local news, including government updates, public issues, education, crime, politics,...