झुंझुनूं जिले की उदयपुरवाटी थाना पुलिस ने अवैध नशीली दवाओं के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत दो अलग-अलग कार्रवाई करते हुए 272 नशीले कैप्सूल जब्त किए हैं। पुलिस ने इस मामले में दो मेडिकल स्टोर संचालकों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ मामला दर्ज किया है।

यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक कावेन्द्र सिंह सागर के निर्देश, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक देवेन्द्र सिंह राजावत के मार्गदर्शन तथा वृताधिकारी सुगन सिंह के सुपरविजन में थानाधिकारी रामपाल मीणा के नेतृत्व में गठित टीम ने 6 अगस्त को की।

गुंजन मेडिकल स्टोर से 214 कैप्सूल बरामद

पुलिस के अनुसार मुखबिर से सूचना मिली थी कि उदयपुरवाटी के घूमचक्कर स्थित गुंजन मेडिकल स्टोर पर नशीली दवाओं का अवैध भंडारण और बिक्री की जा रही है।

पुलिस ने छापेमारी कर मेडिकल स्टोर की तलाशी ली, जहां से 214 कैप्सूल बरामद किए गए। पुलिस ने विनोद कुमार (25) निवासी वार्ड नंबर 9, झीला वाला कुआं, उदयपुरवाटी को गिरफ्तार कर लिया।

दूसरी कार्रवाई में 58 कैप्सूल जब्त

इसी दिन एक अन्य कार्रवाई में सीकर रोड स्थित बालाजी मेडिकल स्टोर पर पुलिस ने छापा मारा। तलाशी के दौरान 58 नशीले कैप्सूल बरामद हुए।

इस मामले में पुलिस ने पिंटुराम (27) निवासी वार्ड नंबर 11, उदयपुरवाटी को गिरफ्तार किया।

दोनों मामलों में जांच जारी

पुलिस के अनुसार दोनों मेडिकल स्टोरों से बरामद कैप्सूल पर AS-SYMDEX और AS-SYMDEX PLUS नाम अंकित था। आरोप है कि इन दवाओं को बिना वैध लाइसेंस, परमिट अथवा आवश्यक कानूनी अनुमति के रखा और बेचा जा रहा था।

दोनों आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में प्रकरण दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी गई है।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City

The most trusted source for latest news, breaking news and detailed analysis of Jhunjhunu, Sikar and Churu district. We bring news directly to you from Jhunjhunu, Nawalgarh, Mandawa, Chirawa, Udaipurwati,...