झुंझुनूं, यूजीसी (विश्वविद्यालय अनुदान आयोग) के नए नियमों को लागू करने की मांग को लेकर झुंझुनूं में SC, ST, OBC एवं अल्पसंख्यक वर्ग के सामाजिक संगठनों ने एकजुट होकर आंदोलन का बिगुल फूंका है।
इस संबंध में सामाजिक न्याय अधिकार मंच झुंझुनूं के बैनर तले अंबेडकर पार्क, झुंझुनूं में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई।
अंबेडकर पार्क में हुई बैठक
बैठक की अध्यक्षता क्रांतिकारी किसान यूनियन के संयोजक पोकर सिंह झाझड़िया ने की।
कार्यक्रम की शुरुआत माता रमाबाई अंबेडकर की जयंती पर माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि अर्पित कर की गई।
भीम आर्मी जिला अध्यक्ष विकास आल्हा ने बताया कि कमजोर वर्ग के छात्रों के हितों की रक्षा के लिए यह एकजुटता जरूरी है।
वक्ताओं की दो टूक: नियम लागू नहीं हुए तो आंदोलन तेज
बैठक को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा
यदि यूजीसी के नए नियमों को सख्ती से लागू नहीं किया गया, तो कमजोर वर्ग के छात्रों के साथ हो रहे भेदभाव से आत्महत्याएं और पढ़ाई छोड़ने की घटनाएं बढ़ेंगी।
वक्ताओं ने भाजपा सरकार से यूजीसी के नियमों को शीघ्र और कठोरता से लागू करने की मांग की।
12 फरवरी को धरना-प्रदर्शन का ऐलान
यूजीसी नियमों को लागू करने की मांग को लेकर
12 फरवरी 2026
सुबह 11 बजे
जिला कलेक्टर कार्यालय, झुंझुनूं के सामने
धरना, सभा और विरोध प्रदर्शन आयोजित किया जाएगा।
साथ ही, मजदूरों और किसानों द्वारा जनविरोधी कानूनों के खिलाफ प्रस्तावित राष्ट्रव्यापी हड़ताल का भी समर्थन किया जाएगा।
सामाजिक अन्याय की घटनाओं पर भी जताया विरोध
बैठक में
-
उत्तराखंड के कोटद्वार में एक मुस्लिम दुकानदार के साथ कथित गुंडागर्दी मामले में दर्ज एफआईआर को वापस लेने की मांग
-
गुजरात के सूरत में घोड़ी पर बैठे दलित युवक पर हमले की कड़ी निंदा
भी की गई।
इन वक्ताओं ने रखे विचार
सभा को
बजरंग लाल एडवोकेट (शहीद भगत सिंह विचार मंच), विकास आल्हा (भीम आर्मी), मदन यादव (किसान सभा), गिरधारी लाल महला, रामानंद आर्य, महेंद्र शास्त्री, डॉ. संपत भारूपाल, जगदीश बरवड़, शकील फौजी, बलबीर काला, प्रो. जयलाल सिंह, कैलाश दास, विजेंद्र भीम प्रेमी, डॉ. कमलचंद मीणा, प्रदीप चंदेल, महेंद्र सिंह चारावास, एडवोकेट धर्मपाल, शुभकरण महला, मालीराम वर्मा सहित अनेक सामाजिक, राजनीतिक और किसान संगठनों के प्रतिनिधियों ने संबोधित किया।
बड़ी संख्या में कार्यकर्ता रहे मौजूद
बैठक में विभिन्न सामाजिक संगठनों, छात्र संगठनों और राजनीतिक दलों के कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का सफल संचालन बजरंग लाल एडवोकेट ने किया।
